लाइव न्यूज़ :

बलियाः पुलिस चौकी में पथराव, 42 के विरुद्ध नामजद व 60 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, जानिए मामला

By भाषा | Updated: September 4, 2020 13:39 IST

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने शुक्रवार को बताया कि रसड़ा कस्बे में बृहस्पतिवार को अस्थायी पुलिस चौकी में तोड़फोड़ ,वाहनों को क्षतिग्रस्त करने व पथराव के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में 42 व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद व 60 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।सुभाष चंद्र दुबे ने पन्ना लाल राजभर (35) नामक युवक की पुलिस द्वारा की गयी पिटाई की कहानी को फर्जी करार दिया है।पुलिस ने पन्ना लाल को उसके एक पड़ोसी के घर से बृहस्पतिवार को ही बरामद कर लिया था।

बलियाः जिले के रसड़ा कस्बे में बृहस्पतिवार को अस्थायी पुलिस चौकी में तोड़फोड़ ,वाहनों को क्षतिग्रस्त व पथराव करने के मामले में पुलिस ने 42 व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद व 60 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने शुक्रवार को बताया कि रसड़ा कस्बे में बृहस्पतिवार को अस्थायी पुलिस चौकी में तोड़फोड़ ,वाहनों को क्षतिग्रस्त करने व पथराव के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में 42 व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद व 60 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस उप महानिरीक्षक सुभाष चंद्र दुबे ने पन्ना लाल राजभर (35) नामक युवक की पुलिस द्वारा की गयी पिटाई की कहानी को फर्जी करार दिया है।

उन्होंने पत्रकारों को जानकारी दी कि कल चक्का जाम के दौरान जब पथराव शुरू हुआ तो मरणासन्न व बेहोश बताया जा रहा पन्ना लाल ही सबसे पहले उठकर भाग गया था। पुलिस ने पन्ना लाल को उसके एक पड़ोसी के घर से बृहस्पतिवार को ही बरामद कर लिया था।

पुलिस ने पन्ना लाल की दो बार मेडिकल जांच करायी, जिसमें उसके शरीर पर खरोंच तक के निशान नहीं मिले हैं। डीआईजी दुबे ने बताया कि ग्राम पंचायत के चुनाव में राजनैतिक लाभ उठाने के लिये पन्ना लाल की पीठ पर प्याज व हल्दी का लेप लगाकर उसे मरणासन्न व बेहोश करार दे दिया गया तथा सुनियोजित तरीके से पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व मुख्य आरक्षी राजबली को निलंबित कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि शरारती तत्वों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कठोरतम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को रसड़ा कस्बे में पुलिस पर पन्ना लाल राजभर नामक युवक की बर्बर पिटाई का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने लखनऊ - बलिया राजमार्ग पर चक्का जाम किया। इस दौरान उग्र ग्रामीणों ने पथराव कर एक अस्थायी पुलिस चौकी में तोड़फोड़ के साथ ही छह वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था । इस घटना में अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव समेत कुल 12 लोग घायल हो गए थे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर