लाइव न्यूज़ :

बलियाः किशोरी के बैंक खाते में नौ करोड़ 99 लाख 4736 रुपये जमा, पुलिस से की शिकायत, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: September 22, 2020 18:41 IST

रुकूनपुरा गांव की सूबेदार साहनी की पुत्री सरोज ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि उसका इलाहाबाद बैंक की बांसडीह शाखा में खाता हैं। वह कल खाते में लेनदेन करने बैंक पहुंची तो बैंक कर्मियों ने बताया कि उसके खाते में जमा धनराशि नौ करोड़ 99 लाख 4736 रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोरी के होश उड़ गये। सरोज बांसडीह कोतवाली पहुंची और पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी। सरोज ने शिकायती पत्र में कहा है कि इलाहाबाद बैंक में वर्ष 2018 में उसका खाता खुला है।प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर आधार कार्ड और फोटो देने को कहा जो उसने उसे दिये गये पते पर भेजे थे।

बलियाः बलिया जिले में बांसडीह क्षेत्र की रहने वाली एक निरक्षर किशोरी के बैंक खाते में 10 करोड़ रुपये जमा होने से सनसनी फैल गई।

किशोरी ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई का अनुरोध किया है। बांसडीह इलाके के रुकूनपुरा गांव की सूबेदार साहनी की पुत्री सरोज ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि उसका इलाहाबाद बैंक की बांसडीह शाखा में खाता हैं। वह कल खाते में लेनदेन करने बैंक पहुंची तो बैंक कर्मियों ने बताया कि उसके खाते में जमा धनराशि नौ करोड़ 99 लाख 4736 रुपये है।

इस जानकारी के बाद किशोरी के होश उड़ गये। सरोज बांसडीह कोतवाली पहुंची और पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी। सरोज ने शिकायती पत्र में कहा है कि इलाहाबाद बैंक में वर्ष 2018 में उसका खाता खुला है।

दो वर्ष पूर्व ही कानपुर देहात जनपद के पाकरा गांव के नीलेश कुमार नाम के व्यक्ति ने उसे फोन कर प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर आधार कार्ड और फोटो देने को कहा जो उसने उसे दिये गये पते पर भेजे थे। उसे नहीं मालूम कि वह धन कहां से आया है।

सरोज ने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि नीलेश के जिस मोबाइल नम्बर से उसकी बातचीत होती थी वह अब स्वीच ऑफ बता रहा है। इलाहाबाद बैंक की बांसडीह शाखा के प्रबंधक सरोज कुमार सिंह ने बताया कि सरोज के खाते में दस-बीस हजार करके कई बार राशि जमा हुई और निकले हैं। बांसडीह कोतवाली के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा