लाइव न्यूज़ :

पहले किया पत्नी और दो बच्चों का मर्डर फिर नदी में कूदकर की आत्महत्या, जानें क्या है पूरा माजरा

By भाषा | Updated: August 30, 2018 14:17 IST

पुलिस ने बताया कि पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी बाइक से उभांव थानाक्षेत्र के तुर्तीपार गांव पहुँचा और भागलपुर पुल से घाघरा नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 30 अगस्त: स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक ड्राइवर ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित रूप से हत्या करने के बाद नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने आज बताया कि घटना उभांव थानाक्षेत्र के बिल्थरा रोड नगर की है। सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस चलाने वाले लक्ष्मी शंकर (35) ने कल मऊ जिले के लखनौर स्थित अपने गांव जाकर पत्नी डिम्पल की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार लक्ष्मी शंकर का पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ था। पत्नी की हत्या के बाद उसने दो बच्चों स्काई :7: और सोना :छह महीने: का सिर पानी से भरी बड़ी बाल्टी में डूबो कर उनकी भी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद वह बाइक से उभांव थानाक्षेत्र के तुर्तीपार गांव पहुँचा और भागलपुर पुल से घाघरा नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह