लाइव न्यूज़ :

यूपी में नमकीन को लेकर हुआ विवाद, दलित व्यवसायी की पीट पीट कर हत्या

By भाषा | Updated: July 29, 2019 12:07 IST

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देदलित व्यवसायी को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया लेकिन रविवार देर शाम उसकी मौत हो गयी। थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि शोभनाथ के पिता भृगुनाथ पासवान की तहरीर पर पुलिस ने अमित कुमार सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यूपी बलिया में नमकीन का पैसा मांगने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक दलित व्यावसायी की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी। घटना सहतवार थाना क्षेत्र की नैना ग्रामसभा में रविवार को घटी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि गांव में शोभनाथ पासवान (30) की डीह बाबा नामक जगह के पास किराने की दुकान है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान अमित सिंह नामक युवक वहाँ पहुँचा। उसने दुकान से नमकीन व बिस्किट खरीदा और बिना पैसा दिए ही जाने लगा ।

शोभनाथ ने पैसा मांगा तो विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने बताया कि शोभनाथ व उसके भाई ने अमित की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद अमित चार साथियों समेत शोभनाथ की दुकान पर पहुँचा तथा शोभनाथ के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया । शोभनाथ इस हमले में गम्भीर रूप से घायल हो गया ।

पुलिस ने बताया कि शोभनाथ को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया लेकिन रविवार देर शाम उसकी मौत हो गयी। थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि शोभनाथ के पिता भृगुनाथ पासवान की तहरीर पर पुलिस ने अमित कुमार सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज