लाइव न्यूज़ :

गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस ने किया था रेप की घटना से इनकार

By भाषा | Updated: August 24, 2018 05:56 IST

मृतका की माँ और भाई ने आरोपी पक्ष पर धमकाने और फैसला करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया और उन्हें आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

Open in App

बदायूं (उप्र), 23 अगस्त: बदायूं के मूसाझाग क्षेत्र में पिछले दिनों कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई एक किशोरी ने आज अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने वाली लड़की की माँ ने बलात्कार के आरोपियों पर धमकाने और समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी इस मामले को ऑनर किलिंग से भी जोड़कर जांच में जुट गए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने यहां बताया कि गत 20 अगस्त को तीन युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई एक लड़की ने आज सुबह करीब पांच बजे अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की माँ और भाई ने आरोपी पक्ष पर धमकाने और फैसला करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया और उन्हें आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।कुमार ने बताया कि लड़की के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल के जरिए करवाया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि लड़की ने आत्महत्या की है अथवा ये मामला ऑनर किलिंग का है। आरोपियों द्वारा धमकियां देने के मामले पर उन्होंने कहा कि परिजन जो भी तहरीर देंगे और मेडिकल रिपोर्ट एवं जांच में जो भी सबूत मिलेंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।उल्लेखनीय है कि मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक लड़की के परिजन ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गत 20 अगस्त को लंकुश नामक युवक अपने दो साथियों के साथ घर में घुसा था। तीनों ने पहले पीड़िता की मां को तमंचे के बल पर बंधक बनाया और पीड़िता को मुंह में कपड़ा ठूंस कर उठा ले गए। बाद में आरोपियों ने गांव के ही एक स्कूल में ले जाकर सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया।

इस मामले में तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और आरोपी लंकुश को 21 अगस्त की शाम को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने 22 अगस्त को एक बयान जारी करते हुए कहा था कि मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी लड़का पीड़िता का पहले से ही परिचित है और दोनों के बीच कुछ दिनों के अंदर मोबाइल फोन पर 122 बार बातचीत हुई थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद