लाइव न्यूज़ :

बदायूँः मां ने 14 माह के मासूम बेटे को फंदा लगा कर लटका दिया फिर कुंडे पर फांसी लगाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: August 24, 2020 13:35 IST

लिस को बताया कि दहेज की मांग को लेकर सरताज और उसके परिजन अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे और रविवार दोपहर भी सरताज ने उसके साथ मारपीट की और दहेज में कार लेकर आने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्दे विद्युत उपकेंद्र के निकट रहने वाले सरताज (25) का निकाह दो साल पहले ही फातिमा (22) के साथ हुआ था।ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग होकर फातिमा ने रविवार रात आत्मघाती कदम उठाया। पहले उसने अपने मासूम बेटे को फंदा लगा कर लटका दिया फिर कुंडे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

बदायूंः बदायूं के कोतवाली दातागंज क्षेत्र में एक महिला ने अपने एक साल के पुत्र की हत्या करने के पश्चात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान ने सोमवार को बताया कि दातागंज कस्बे के विद्युत उपकेंद्र के निकट रहने वाले सरताज (25) का निकाह दो साल पहले ही फातिमा (22) के साथ हुआ था। उनका 14 माह का एक बच्चा भी था। उन्होंने बताया कि फातिमा के पिता अबरार और भाई नफीस ने पुलिस को बताया कि दहेज की मांग को लेकर सरताज और उसके परिजन अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे और रविवार दोपहर भी सरताज ने उसके साथ मारपीट की और दहेज में कार लेकर आने को कहा।

उन्होंने बताया कि ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग होकर फातिमा ने रविवार रात आत्मघाती कदम उठाया। पहले उसने अपने मासूम बेटे को फंदा लगा कर लटका दिया फिर कुंडे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि परिवार वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।

मोहल्ले की काफी लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सरताज को हिरासत में ले लिया गया है। जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने बताया कि तहसील दातागंज में एक महिला ने अपने 14 माह के बच्चे की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लापता व्यक्ति का शव मिला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार से लापता 25 वर्षीय एक युवक का शव लकड़ी की एक दुकान के पास से बरामद किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी सुभाष गौतम ने कहा कि युवक लकड़ी व्यापारी का बेटा था।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुरकाजी कस्बे में लकड़ी की दुकान के पास बरामद हुए शव को पोस्ट्मार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि वह 19 अगस्त से लापता था। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दिए जाने का दावा किया है।

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना