लाइव न्यूज़ :

बदायूंः पति को मृत बताकर 106 सुहागिन महिलाएं ले रही थी विधवा पेंशन, जांच का आदेश, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: October 14, 2020 18:36 IST

बदायूं जिलाः जिलाधिकारी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए पेंशन रोकने की कार्रवाई के साथ अभी तक उन्हें दी गयी राशि वसूलने का भी निर्देश दिया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार ने बुधवार को बताया कि जिले में कुल 106 महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपने पति को मृत दिखा कर पेंशन का लाभ लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने पहले पति के मरने के बाद पेंशन लेना शुरू किया था, लेकिन दूसरे विवाह के बाद उसे बंद नहीं कराया।सुहागन मिली सभी महिलाओं की पेंशन रोकी जा रही है और उन्हें पेंशन के रूप में अब तक दी गई धनराशि की वसूली भी की जाएगी।891 ऐसी महिलाएं भी हैं जिनकी मौत हो चुकी है लेकिन अभी तक उनके खाते में पेंशन की रकम जा रही है, उसे बंद किया जाएगा।

बदायूंः बदायूं जिले में पति को मृत बताकर सुहागन महिलाओं द्वारा विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने का मामला सामने आया है। प्रशासन को फिलहाल 106 ऐसे मामले मिले हैं।

जिलाधिकारी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए पेंशन रोकने की कार्रवाई के साथ अभी तक उन्हें दी गयी राशि वसूलने का भी निर्देश दिया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार ने बुधवार को बताया कि जिले में कुल 106 महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपने पति को मृत दिखा कर पेंशन का लाभ लिया है।

उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे भी मामले हैं जिनमें महिला ने पहले पति के मरने के बाद पेंशन लेना शुरू किया था, लेकिन दूसरे विवाह के बाद उसे बंद नहीं कराया। अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में सुहागन मिली सभी महिलाओं की पेंशन रोकी जा रही है और उन्हें पेंशन के रूप में अब तक दी गई धनराशि की वसूली भी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 891 ऐसी महिलाएं भी हैं जिनकी मौत हो चुकी है लेकिन अभी तक उनके खाते में पेंशन की रकम जा रही है, उसे बंद किया जाएगा। इस पूरे प्रकरण पर बदायूँ के जिलाधिकारी कुमार प्रशांत का कहना है कि कुछ शिकायतें मिली हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक सतत प्रकिया है जिसमें निरंतर जांच चलती रहती है और यथोचित कार्रवाई भी की जाती है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई