लाइव न्यूज़ :

अतीक अहमद के वकील दयाशंकर मिश्रा के घर के पास देसी बम फेंका, कोई हताहत नहीं, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: April 18, 2023 17:29 IST

सहायक पुलिस आयुक्त (शिवकुटी) राजेश कुमार यादव ने बताया कि कर्नलगंज थाना क्षेत्र में अंतर्गत कटरा की गोबर गली में कुछ युवकों ने आपसी रंजिश के चलते बम फेंका था जिसमें संयोगवश अतीक अहमद के वकील दयाशंकर मिश्रा के मकान के सामने विस्फोट हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।संयोगवश बम वकील दयाशंकर मिश्रा के मकान के सामने गिरा।मिश्रा उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद और अशरफ के वकील थे।

प्रयागराजः माफिया अतीक अहमद के वकील दयाशंकर मिश्रा के कटरा इलाके में स्थित मकान के सामने कुछ अराजक तत्वों ने मंगलवार दोपहर कथित रूप से बम फेंका। पुलिस ने बताया कि अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सहायक पुलिस आयुक्त (शिवकुटी) राजेश कुमार यादव ने बताया कि कर्नलगंज थाना क्षेत्र में अंतर्गत कटरा की गोबर गली में कुछ युवकों ने आपसी रंजिश के चलते बम फेंका था जिसमें संयोगवश अतीक अहमद के वकील दयाशंकर मिश्रा के मकान के सामने विस्फोट हुआ।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा, स्थानीय लोगों के मुताबिक, हर्षित सोनकर नाम के युवक का रौनक, आकाश सिंह और छोटे के साथ पैसे को लेकर कुछ विवाद था और इस कारण सोनकर ने रौनक, आकाश और छोटे का पीछा करते हुए उनपर देसी बम फेंका।

यादव ने बताया कि संयोगवश बम वकील दयाशंकर मिश्रा के मकान के सामने गिरा। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि सोनकर बम फेंककर वहां से फरार हो गया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मिश्रा उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद और अशरफ के वकील थे।

इस मामले में अतीक अहमद और दो अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जबकि अशरफ समेत सात अन्य लोग साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिए गए थे। गौरतलब है कि शनिवार की रात पुलिस हिरासत में काल्विन अस्पताल आए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही पूरे शहर में स्थिति संवेदनशील है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशअतीक अहमदप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा