लाइव न्यूज़ :

पिता ने ली अपने बेटे की जान, शराब के नशे में पड़ोसी की बेटी के साथ कर रहा था छेड़खानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2019 13:35 IST

पुलिस के सामने पिता ने बेटे की हत्या की बात कबूली है। पिता का कहना है कि उसने गुस्से में बेटे की हत्या कर दी थी। घटना अमरोहा जिले के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव तरौली की सोमवार रात करीब 11 बजे की है। 

Open in App
ठळक मुद्देबेटे सतेंद्र के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।  पुलिस ने गिरीश गुर्जर के घर से खून से सना फावड़ा और उसके कपड़े बरामद किये हैं।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक 48 साल के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शख्स पर उसे अपने बेटे की हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की बेटी से छेड़खानी करने पर बेटे की हत्या कर दी है। बेटे की हत्या करने के बाद आरोपी पिता ने अपने बेटे का शव पड़ोस के घर में फेंक कर उसे फंसाने की भी कोशिश की थी। पुलिस के सामने पिता ने बेटे की हत्या की बात कबूली है। पिता का कहना है कि उसने गुस्से में बेटे की हत्या कर दी थी। घटना अमरोहा जिले के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव तरौली की सोमवार रात करीब 11 बजे की है। 

आरोपी का नाम गिरीश गुर्जर है। गिरीश गुर्जर का 18 साल का बेटा शराब के नशे में पड़ोसी के घर में घुस गया था। उसके बाद पड़ोसी की नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। घटना की शिकायत पड़ोसी ने गिरीश गुर्जर से की। इस पर गुस्साये गिरीश पड़ोसी के घर पहुंचा और अपने बेटे को पकड़कर घसीटता हुआ घर लेकर आया। जहां उसने छेड़छाड़ पर नसीहत देने पर बेटे से कहासुनी होने लगी। इस दौरान गुस्से में गिरीश ने फावड़े से बेटे की गर्दन पर वार कर दिया। गर्दन कटने से सतेंद्र की मौत हो गई। 

बेटे की मौत के बाद उसके अंजाम से गिरीश गुर्जर घबराया गया और फिर उसने पड़ोसी को फंसाने के लिए बेटे का शव उसके घर में फेंक दिया। आस-पड़ोस में गिरीश गुर्जर ने इस बात का हल्ला शुरू किया कि उसके बेटे को पड़ोसी ने जान से मार दिया है, क्योंकि वह उसकी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची। पड़ोसी ने पूरी बात पुलिस को बताई। पुलिस ने गिरीश गुर्जर के घर से खून से सना फावड़ा और उसके कपड़े बरामद किये हैं। सतेंद्र का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह