लाइव न्यूज़ :

अमेठी में शख्स के साथ बर्बरता, लाठी-डंडे से पीटा, जहर खिलाकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2021 17:02 IST

उत्तर प्रदेश के अमेठी का मामला है। कोतवाली थाना के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।गंभीर हालत में राम भरत को जिला अस्पताल गौरीगंज ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया।

अमेठीः जिले के कोतवाली क्षेत्र के गांव गणेश लाल भरेथा में 35 वर्षीय शख्स की मामूली विवाद के चलते कथित तौर पर पीट-पीटकर और जहर खिला कर हत्या कर दी गयी।

कोतवाली थाना के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

मृतक के भाई शिव भरत श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि तीन जून की शाम उनके पड़ोसी उमेश पांडेय और निलेश पांडेय ने मामूली विवाद में उनके भाई राम भरत श्रीवास्तव को घसीटते हुए घर के अंदर ले गए और लाठी डंडे से पिटाई के बाद उनके भाई को जबरन जहर खिला दिया।

उसने बताया कि गंभीर हालत में राम भरत को जिला अस्पताल गौरीगंज ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में राम भरत की मौत हो गयी। आस-पास के लोगों ने बताया कि दोनों का मकान पास पास है और उनके आपसी संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों के बीच आये दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई