लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद: एक ही घर में चार लोगों की हत्या से सनसनी, पुलिस को इस बात का शक

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 7, 2018 15:23 IST

घटना इलाहाबाद के सोराव थाने के हाईवे के पास की है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में लग गई है। 

Open in App

लखनऊ, 7 सितंबर: उत्तर प्रदेश से हर दिन कोई-न-कोई मर्डर केस देखने को मिल जा रहा है। ताजा मामला इलाहाबाद का है। जहां एक परिवार के चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। घटना से इलाके में हडकंप है। घटना शुक्रवार 07 सितंबर के सुबह की है। घटना इलाहाबाद के सोराव थाने के हाईवे के पास की है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में लग गई है। 

5 साल के बच्चे का भी मिला शव  

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान कमलेश्वरी पांडे (54), किरण (30), प्रताप नारायण मिश्रा (35) और विराट (5), बिगहिया के सभी निवासियों के रूप में की गई है। पुलिस ने सारे शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ये हो सकता है हत्या के पीछे की वजह 

एडीजी इलाहाबाद क्षेत्र एसएन सबात के मुताबिक, शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि ये लूट के इरादे से किया गया है। ऐसा हो सकता है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से उनके घर पर हमला बोला और लोगों की हत्या की। उन्होंने आगे कहा कि मृत कमलेश्वरी उर्फ ​​कमलेश एक विधवा थे, जो लगभग 12 साल पहले पीडब्ल्यूडी विभाग में आश्रित थे और एक कर्मचारी थे।

लौहे के छड़ से किया गया वार

एडीजी एसएन सबात ने आगे बताया कि सभी परिवार के सदस्यों को लौह छड़ और तीखे हथियार से मारा गया था। मृतको के घर सड़क के किनारे है, इसलिए गांव वालों को इस बात का पता नहीं चल पाया कि आखिर हुआ क्या था। पहली जांच से लूट का ही मामला लग रहा है। इस केस के जांच के लिए तीन पुलिस की एक टीम बनाई गई है। 

हाल ही में हुई इलाहाबाद में घटना 

इससे पहले भी इलाहाबाद में जमीन विवाद को लेकर एक रियार्टड सब इंस्पेक्टर को लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। ये पूरी वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यूपी पुलिस के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर अब्दुल समद का एक हिस्ट्रीशीटर से मकान को लेकर काफी विवाद चल रहा था। जब वह पिछले सोमवार को सब्जी लेने जा रहे थे, तो बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशइलाहाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद