लाइव न्यूज़ :

VIDEO:लॉ की पढ़ाई करने वाले दलित छात्र की पीटकर हत्या, रेस्तरां में गलती से लग गया था दबंगों को पांव

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 11, 2018 18:58 IST

यूपी इलाहाबाद में कुछ दबंगों ने एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र दिलीप सरोज की हत्या कर दी है। घटना की सीसीटीवी फूटेज वायरल हो रही है।

Open in App

उत्तर प्रदेश इलाहाबाद में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ दबंगों ने मिलकर एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। असल में होटल में खाने को लेकर हुए मामूली विवाद में  कुछ बदमाशों ने एक दलित छात्र की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद युवक को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां 11 फरवरी रविवार को उसकी मौत हो गई। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करनी शुरु कर दी है।

क्या था पूरा मामला

टीओआई के मुताबिक घटना शुक्रवार 9 फरवरी के रात की है। जब रायपुर निवासी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र दिलीप सरोज रेस्तरां  में खाना खाने गया हुआ था। खाना खाते वक्त दिलीप सरोज का पैर गलती से वहां बैठे कुछ लोगों में टकरा गया। इसके बाद उन बदमाशों ने दिलीप सरोज को पीटना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीटते वक्त उन लोगों ने कुछ अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। बाइक और फॉर्च्यूनर से आए करीब आधा दर्जन लोगों ने दिलीप को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। दबंगों ने दिलीप सरोज को हॉकी स्टिक, रॉड से पिटाई की। 

नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छान-बीन कर रही है। दिलीप सरोज के परिवार ने हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यूपी के डीजीपी ने वारदात की जांच के सख्त आदेश दिए हैं। 

टॅग्स :इलाहाबादउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा