लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड: अब तक 87 लोगों की मौत, शराब माफिया की संपत्ति जब्त होगी, योगी सरकार सख्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 19:54 IST

अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भानु प्रताप कल्याणी ने सोमवार को कहा था कि संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने के कारण मरे 71 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशराब विक्रेताओं से देसी शराब के अपने पूरे स्टाक को आबकारी विभाग को वापस करने के निर्देश दिए हैं।वेतन पाने वालों के परिजन को इस योजना के तहत कोई लाभ नहीं दिया जाएगा।पुलिस शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापे मार रही है। 

अलीगढ़ः अलीगढ़ जिले में संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वाले 16 और लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए लाये गए हैं।

इसके साथ ही इस मामले में पोस्टमार्टम के लिए लाए गए कुल शवों की संख्या पिछले 48 घंटों के दौरान बढ़कर 87 हो गई है। हालांकि जिला प्रशासन ने बुधवार को भी जहरीली शराब पीने से 35 लोगों के ही मरने की पुष्टि की है। जिला प्रशासन ने कहा कि इन मौतों को शराब से हुई मौतों में तभी गिना जाएगा जब विसरा रिपोर्ट के जरिए उनकी मौत का कारण जहरीली शराब पाया जाएगा।

अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भानु प्रताप कल्याणी ने सोमवार को कहा था कि संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने के कारण मरे 71 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। बुधवार को यह संख्या बढ़कर 87 हो गई है। इस बीच, जहरीली शराब से इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद सवालों से घिरे जिला प्रशासन ने बुधवार को सभी शराब विक्रेताओं से देसी शराब के अपने पूरे स्टाक को आबकारी विभाग को वापस करने के निर्देश दिए हैं।

अपर जिलाधिकारी (वित्त) विधान जायसवाल ने बताया कि शराब माफिया की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और ऐसे तत्वों के अवैध रूप से बनाए गए मकानों को भी जमींदोज किया जाएगा। अब तक शराब की एक दर्जन से ज्यादा दुकानों को सील किया जा चुका है। जायसवाल ने यह भी बताया कि सरकार से सहायता के लिए अभी तक सिर्फ 35 लोगों के ही नामों को स्वीकृति मिली है।

उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों में जिन लोगों के पास खेती की कुछ जमीन होगी, उन्हीं के परिजन को मुख्यमंत्री कृषक सहायता योजना के तहत पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इसका मतलब यह हुआ कि मृतकों में शामिल उन भूमिहीन किसानों, अपना रोजगार करने वालों अथवा वेतन पाने वालों के परिजन को इस योजना के तहत कोई लाभ नहीं दिया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को टप्पल तथा अकराबाद थाना क्षेत्रों के कई गांवों में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौतों का सिलसिला शुरू हुआ था जो अभी तक जारी है। इस मामले में अभी तक कुल 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापे मार रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशअलीगढ़योगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?