लाइव न्यूज़ :

प्रेमी की दूसरी जगह शादी तय, नाराज प्रेमिका ने घर बुलाकर तेजाब उड़ेला, उपचार के दौरान मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2021 20:06 IST

उत्तर प्रदेशः पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती हरीपर्वत थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर की रहने वाली है और उसने युवक पर तेजाब डाल दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में घायल प्रेमी की उपचार के दौरान मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि देवेंद्र राजपूत की 28 अप्रैल को शादी होने वाली थी। निरीक्षक अरविंद कुमार ने  बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि सोनम और देवेंद्र पति-पत्नी की तरह रहते थे।

आगराः आगरा में प्रेमी की दूसरी जगह शादी होने की जानकारी मिलने से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी को अपने घर बुलाकर उसपर कथित रूप से तेजाब उड़ेल दिया।

घटना में घायल प्रेमी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती हरीपर्वत थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर की रहने वाली है और उसने युवक पर तेजाब डाल दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। इलाज के दौरान अस्पताल में बृहस्पतिवार रात को उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि देवेंद्र राजपूत की 28 अप्रैल को शादी होने वाली थी, इसके लिए घर में तैयारियां चल रहीं थीं, वह पांच बहनों में इकलौता भाई था। आरोपी युवती के मकान मालिक सुरेशचंद्र ने पुलिस को बताया कि वह पहले शास्त्रीनगर में ही दूसरे मकान में किराये पर रहती थी, चूंकी वह महीने में केवल दस दिन घर में रहते थे इसलिए उसे अधिक जानकारी नहीं हैं उन्होंने बताया कि बुधवार की रात उन्होंने देवेंद्र को सोनम के कमरे में जाते देखा था और रात को वह कमरे में ही रुक गया था।

मकान मालिक ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह चीखने की आवाज सुनाई दी जिसके बाद पत्नी कमरे में गई तो दोनों को झुलसा देखा, लेकिन देवेंद्र की हालत गंभीर थी। हरीपर्वत थाने के निरीक्षक अरविंद कुमार ने  बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि सोनम और देवेंद्र पति-पत्नी की तरह रहते थे।

सोनम का पति गुजरात में काम करता है। वह उसके साथ नहीं रहती है। उन्होंने बताया कि देवेंद्र का दूसरी जगह रिश्ता तय होने से सोनम नाराज थी, इसी पर विवाद हुआ है। पुलिस सोनम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई