यूपी: स्टेट चैंपियन महिला खिलाड़ियों पर एसिड अटैक, तीन आरोपियों में स्थानीय दबंग महिला भी

By भारती द्विवेदी | Updated: March 1, 2018 13:16 IST2018-03-01T13:16:34+5:302018-03-01T13:16:34+5:30

गरिमा और शालू पर हमला उस समय हुआ, जब दोनों मर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

uttar pradesh: Acid thrown on two female boxers in Meerut's Lal Kurti | यूपी: स्टेट चैंपियन महिला खिलाड़ियों पर एसिड अटैक, तीन आरोपियों में स्थानीय दबंग महिला भी

यूपी: स्टेट चैंपियन महिला खिलाड़ियों पर एसिड अटैक, तीन आरोपियों में स्थानीय दबंग महिला भी

मेरठ, 1 मार्च: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। मेरठ के लाल-कुर्ती में दो महिला बॉक्सर गरिमा और शालू पर एसिड अटैक हुआ है। इस घटना में जहां एक महिला बॉक्सर का हाथ झुलस गया है। वहीं दूसरी महिला बॉक्सर गंभीर रूप से घायल है। ये दोनों ही पीड़िता स्टेट चैंपियन हैं। हमला करने वालों में एक महिला सोनी और दो युवक शमिल थे। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है।


खबरों के अनुसार ये एसिड अटैक मेरठ के लालकुर्ती के पैठ बाजार में हुआ है। स्थानीय मीडिया के अनुसारआरोपी सोनी की दंबग की छवि है। सोनी का पीड़िताओं से कोई पुराना विवाद बताया जा रहा है। ये घटना तब हुई जब सोनी अपने भाई से मिलने जेल गई थी। सोनी का भाई बलात्कार के आरोप में जेल में बंद है। दोनों पीड़िताओं में से एक के पिता भी जेल में हैं जिनसे मिलने दोनों गई थीं। जेल में ही सोनी और पीड़िताओं की बहस हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार सोनी ने जेल में हुई बहस का बदला लेने के लिए ही अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। 

Web Title: uttar pradesh: Acid thrown on two female boxers in Meerut's Lal Kurti

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे