लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: सोती हुई महिला पर एसिड से हमला, 4 साल का मासूम भी झुलसा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 23, 2018 10:39 IST

इस हादसे में महिला के साथ सो रही उसकी बहन और उसके 4 साल के मासूम बेटे के भी झुलसने की खबर है।

Open in App

उन्नाव, 23 मार्च। उत्तर प्रदेश पुलिस महिला सुरक्षा के लाख दावे करती हो, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक महिला पर एसिड से हमला करने की खबर है। इस दिल दहला देने वाली घटना को अज्ञात लोगों ने रात के वक्त तब अंजाम दिया जब महिला अपने घर के आंगन में सो रही थी।

इस हादसे में महिला के साथ सो रही उसकी बहन और उसके 4 साल के मासूम बेटे के भी झुलसने की खबर है। बताया जा रहा है कि महिला की अगले महीने 24 अप्रैल को शादी होने वाली थी। बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोहन नगर इलाके में मोटर साइकिल सवार दो लोगों ने पंजाब नेशनल बैंक में काम करने वाली एक 24 वर्षीय महिला पर तेजाब से हमला कर दिया था। इस हमले में न सिर्फ महिला बल्कि पांच अन्य लोग भी झुलस गए थे।

वहीं बीती 1 मार्च को मेरठ जिले के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पैठ बाजार में एक 'लेडी डॉन' ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो महिला खिलाड़ियों पर तेजाब फेंक दिया था। इस हमले में एक महिला खिलाड़ी की पीठ बुरी तरह झुलस गई थी। जबकि अन्य दूसरी खिलाड़ी का हाथ बुरी तरह झुलस गया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा