लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: देवबंद में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2019 15:56 IST

पुलिस अधीक्षक (शहर) विनीत भटनागर ने बताया कि देवबद निवासी भाजपा नेता धारा सिंह बाइक से सुबह चीनी मिल जा रहे थे। उसी दौरान दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और भाग गए।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के देवबंद में दो बदमाशों ने गोली मारकर बीजेपी नेता की हत्या कीघटना के वक्त बीजेपी नेता अपने बाइक पर सवार थे, पुलिस की जांच जारी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना देवबंद के अन्तर्गत शनिवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने भाजपा नेता की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी । पुलिस अधीक्षक (शहर) विनीत भटनागर ने आज यहां बताया कि देवबद निवासी भाजपा नेता धारा सिंह बाइक से सुबह चीनी मिल जा रहे थे। रेलवे फाटक के पास बाइक सवार दो व्यक्तियों ने उनकी बाइक निकट आते ही उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और भाग गए। 

भटनागर के अनुसार, 'गोली चलने की आवाज सुनकर लोग एकत्र हो गये ओर तुरन्त ही धारा सिंह को चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।' 

पुलिस अधीक्षक भटनागर ने बताया कि मामले की जांच तथा हमलावरों की तलाश की जा रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दिनेश कुमार के अनुसार, हम मामले की जांच कर रहे हैं और केस को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करेंगे। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह