लाइव न्यूज़ :

इलाज करने के बहाने डॉक्टर ने किया रेप, पुलिस की लापरवाही से परेशान पीड़िता ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: August 31, 2018 17:38 IST

बलात्कार पीड़ित महिला द्वारा आत्मदाह करने के मामले में थानाध्यक्ष और दो दरोगा निलंबित किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 31 अगस्त: जिले में कथित बलात्कार पीड़ित महिला द्वारा आत्मदाह करने के मामले में थानाध्यक्ष और दो दरोगा निलंबित किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक परौर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 28 वर्षीय महिला का इलाज करने के बहाने अमृतापुर निवासी झोलाछाप डॉक्टर विनय कुमार ने 18 अगस्त को कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया था। इसके बाद महिला ने दिल्ली में काम कर रहे अपने पति को बुलाया और थाने गई जहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और गांव के लोगों के साथ सुलह समझौता करा दिया।आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने से व्यथित होकर महिला ने 29 अगस्त को अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इससे उसका तीन वर्षीय बेटा मयंक भी झुलस गया। कल शाम महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।पुलिस अधीक्षक एस एस चिनप्पा ने बताया कि कल जैसे ही यह घटना उनके संज्ञान में आई उन्होंने तत्काल पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य को घटनास्थल पर भेजा जो आज भी वहीं पर रह कर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। मामले में उनकी रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया परौर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार तथा दरोगा लाल सिंह राणा एवम लोकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि दरोगा लाल सिंह राणा, लोकेश पर रिपोर्ट दर्ज न करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी डॉक्टर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। चिनप्पा ने बताया कि पीड़िता और आरोपी के मध्य समझौता कराने में जो भी लोग शामिल थे उनकी पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह