लाइव न्यूज़ :

इलाज के नाम पर 15 से 70 साल की 150 महिलाओं का यौन शोषण, डॉक्टर को मिली 175 साल की सजा

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 25, 2018 13:43 IST

महिलाओं का यौन शोषण करने वाले जिमनास्टिक के पूर्व डॉक्टर लैरी नासर को कोर्ट ने 40 से 175 साल की जेल की सजा सुनाई है।

Open in App

अमरीका में इलाज के नाम में 150 से ज्यादा महिलाओं के यौन शोषण का मामला देखने को मिला है। महिलाओं का यौन शोषण करने वाले जिमनास्टिक से जुड़े पूर्व डॉक्टर लैरी नासर को कोर्ट ने 40 से 175 साल की जेल की सजा सुनाई है। नासर पर 150 से ज्यादा लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। इस मामले में पीड़िताओं की गवाही के आधार पर जज रोजमैरी एक्विलीन ने सजा का ऐलान किया। शोषित महिलाओं में 15 साल से लेकर 70 साल तक महिलाएं शामिल हैं।

मिशिगन कोर्ट में सजा सुनाते हुए जज ने कहा कि 'मैंने अभी डेथ वारंट पर साइन किया है। अब पूर्व डॉक्टर लैरी नासर को पूरा जीवन जेल में ही बिताना होना। कोर्ट ने उन्हें यह भी कहा कि आप डॉक्टर के नाम पर कलंक हैं और आप जितने खतरनाक है, उतना कोई सोच भी नहीं सकता। नासर पर शुरुआत में सात महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, उसके बाद 156 महिलाओं ने उसके खिलाफ आरोप लगाए।

ऐसे हुए पर्दाफाश

न्यूयोर्क पोस्ट के मुताबिक डॉक्टर लैरी नासर पर पहले सिर्फ महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप था। इन महिलाओं ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद डॉक्टर नासर पर 150 से अधिक महिलाओं ने इलाज के नाम पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए। करीब एक हफ्ते तक चलने वाली कोर्ट कार्यवाही के दौरान पीड़िताओं ने बताया नासार इलाज के लिए आईं महिलाओं के साथ कैसी गंदी हरकत करता था। महिलाओं ने यह भी बताया कि जब भी वह डॉक्टर का विरोध करती थी तो वह बताता था कि यह इलाज का हिस्सा है। इन्ही महिलाओं की गवाही और सबूतों के आधार पर कोर्ट ने फैसला किया है। 

सजा मिलते ही पूर्व डॉक्टर नासर ने कहा कि कोर्ट कार्यवाही के दौरान महिलाओं के ओर से आई प्रतिक्रियाओं से वह काफी आहत हैं। उन्होंने कहा कि जितने भी मेरे ऊपर इल्जाम लगाए जा रहे हैं सब बकवास है। मैं अपने मरीजों का सिर्फ इलाज करता हूं, उन्हें कभी भी किसी गलत नजर से नहीं देखा। डॉक्टर ने मीडिया पर इस मामले को नया रंग देने का आरोप लगाया है। बता दें कि पीड़िताओं की ओर से डॉक्टर के खिलाफ दर्ज कराए गए बयान देने में सबसे कब उम्र 15 साल की युवती रैचल डेनहॉलेंडर थीं। 

टॅग्स :डॉक्टरअमेरिकाविश्व समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

विश्वTrump Health Report: व्हाइट हाइस ने जारी किया राष्ट्रपति ट्रंप का एमआरआई स्कैन, जानें हेल्थ रिपोर्ट में क्या आया सामने

विश्वअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए दो तीखे लाल मिर्च..!

कारोबार‘आधी भारतीय’ मेरी ‘पार्टनर’ शिवोन जिलिस?, एलन मस्क ने कहा-बच्चे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

क्राइम अलर्टThane News: शौहर के तलाक न देने पर बेगम ने रची साजिश, भाई संग मिलकर किया कत्ल; गिरफ्तार

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए