Uran Railway Station: आधे दिन की छुट्टी ली थी 20 वर्ष की लड़की, नवी मुंबई में हत्या, कर्नाटक से दाऊद शेख अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2024 12:45 IST2024-07-30T12:45:04+5:302024-07-30T12:45:48+5:30

Uran Railway Station: पुलिस के मुताबिक, बेलापुर में काम करने वाली पीड़िता ने शुक्रवार को आधे दिन की छुट्टी ली थी।

Uran Railway Station 20 year old girl had taken half day leave murder in Navi Mumbai, Dawood Shaikh arrested from Karnataka | Uran Railway Station: आधे दिन की छुट्टी ली थी 20 वर्ष की लड़की, नवी मुंबई में हत्या, कर्नाटक से दाऊद शेख अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsमृतक महिला की आयु 20 वर्ष थी। शाखा ने भी मामले की स्वतंत्र रूप से जांच की।तीन टीमें बनाई गईं।

ठाणेः नवी मुंबई के उरण रेलवे स्टेशन के पास युवती का शव मिलने के दो दिन बाद पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में कर्नाटक से दाऊद शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी दाऊद को कर्नाटक के गुलबर्गा के शाहपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। महिला का शव शनिवार को करीब दो बजे मिला और शुक्रवार दोपहर को उसकी हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, बेलापुर में काम करने वाली पीड़िता ने शुक्रवार को आधे दिन की छुट्टी ली थी।

मृतक महिला की आयु 20 वर्ष थी। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आरोपी का पता लगाने के लिए तीन टीमें बनाई गईं। पुलिस ने पहले बताया कि अपराध शाखा ने भी मामले की स्वतंत्र रूप से जांच की।

Web Title: Uran Railway Station 20 year old girl had taken half day leave murder in Navi Mumbai, Dawood Shaikh arrested from Karnataka

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे