लाइव न्यूज़ :

"सब कुछ करना, बस शादी मत करना...", पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने किया सुसाइड; वीडियो शेयर कर लगाई फांसी

By अंजली चौहान | Updated: September 3, 2024 11:23 IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद में शख्स ने पत्नी से तंग आकर फांसी लगा ली है।

Open in App

Ghaziabad News: पति-पत्नी के प्यार भरे रिश्ते में अगर खटास आ जाए तो उसका ऐसा दुखद अंत होता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती। यह वाक्य हमारी इस खबर पर एकदम सटीक बैठता है, दरअसल, गाजियाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी से तंग आकर खुदखुशी कर ली। यह दर्दनाक मामला तब सामने आया, जब शख्स का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डीएलएफ कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मौत से पहले पीड़ित ने अपना वीडियो बनाकर इसकी जानकारी सभी को दी। 

वीडियो में शख्स को कहते हुए सुना जा सकता है, "दुनिया में कुछ भी कर लेना,  बस शादी मत करना।"

रिपोर्ट के अनुसार, बुलंदशहर के नरसैना इलाके का रहने वाला पीड़ित जगजीत सिंह राणा फ्लैट में अकेला रहता था और दवा सप्लाई का काम करता था। वह अपनी पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से इतना परेशान था कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने मोबाइल फोन पर दो वीडियो रिकॉर्ड किए। पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जब उन्होंने सिंह का शव उसके फ्लैट में लटका हुआ देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। 

जांच के दौरान पुलिस को आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए गए दो वीडियो मिले। पुलिस के अनुसार वीडियो में जगजीत ने आत्महत्या से पहले कहा कि उसे अपने ससुराल वालों की वजह से अपनी जान का खतरा है और वे उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहे हैं। तीन मिनट चार सेकंड के वीडियो में उसने बताया कि उसके ससुराल वाले बुलंदशहर जिले के एक गांव में रहते हैं। उसने कहा कि वह होश में है और व्हाट्सएप के जरिए वीडियो भेज रहा है।

वीडियो में जगजीत ने कहा, "मैं अपनी पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे रहा हूं, जो बर्दाश्त से बाहर हो गई है।" उसने कहा कि वह अपनी पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। उसने कहा, "उन्हें हिस्सा मत दो, उन्हें मेरा चेहरा मत दिखाओ।"

जगजीत सिंह राणा अपनी मौत से पहले किस कदर तनाव में था, इसका अंदाजा उसके वीडियो से लगाया जा सकता है। उसने कहा कि उसकी संपत्ति में किसी को हिस्सा नहीं दिया जाना चाहिए और उसका चेहरा उन लोगों को नहीं दिखाया जाना चाहिए। उसने पुलिस और प्रशासन से अनुरोध किया कि उसका अंतिम संस्कार खुद करे और उसका चेहरा किसी को न दिखाए। दूसरे वीडियो में जगजीत सिंह अपने गले में फंदा डालते हुए दिखाई दे रहे हैं, फंदा पंखे से बंधा हुआ है। जगजीत ने सभी को अपना अंतिम संदेश देते हुए कहा, "जीवन में जो भी करना है करो लेकिन कभी शादी मत करना। जय श्री राम।"

घटना की जानकारी मिलते ही गाजियाबाद पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले वे सिंह के परिवार की शिकायत का इंतजार कर रहे हैं।

टॅग्स :गाजियाबादआत्महत्या प्रयासउत्तर प्रदेश समाचारवायरल वीडियोयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली