लाइव न्यूज़ :

यूपी का 'सीरियल मॉलेस्टर' हुआ गिरफ्तार, 66 महिलाओं को फोन कर बनाया अपना शिकार

By अनुराग आनंद | Updated: March 14, 2021 13:20 IST

यूपी में एक 51 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर फोन पर लगभग 66 महिलाओं और लड़कियों को परेशान किया।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को 66 महिलाओं को परेशान करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।कथित तौर पर शख्स ने महिलाओं के साथ फोन कॉल पर अनुचित बातचीत करने की कोशिश की। 

कानपुर:उत्तर प्रदेश में 66 महिलाओं से छेड़छाड़ और उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। व्यक्ति के खिलाफ उत्पीड़न की 66 से अधिक शिकायतें दर्ज होने के बाद इस शख्स को औराई से शुक्रवार को पकड़ा गया था।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, पुलिस को संदेह है कि आरोपी द्वारा महिलाओं से फोन पर उत्पीड़न किए जाने के मामलों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।

बता दें कि आरोपी के खिलाफ आरोप तब सामने आए जब उत्तर प्रदेश की महिलाओं और लड़कियों ने वूमेन पॉवर लाइन 1090 पर कॉल किया और अपनी आपबीती सुनाई। आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है।

आरोपी महिलाओं को अश्लील गाने सुनने के लिए मजबूर करता है-

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आरोपी तीन शादीशुदा बेटों के पिता, औराई सरसानी गांव औरैया का रहने वाला है। वह कथित तौर पर महिलाओं और लड़कियों को परेशान करने के लिए फोन करता था।

आरोपियों ने कथित तौर पर महिलाओं पर अनुचित टिप्पणी की और उन्हें अपने अश्लील गाने सुनने के लिए मजबूर किया।वह यहीं नहीं रुका बल्कि 51 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर महिलाओं को उसके साथ अनुचित चैट करने के लिए मजबूर किया।

पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर उसकी पहचान की-

आरोपी के बारे में जानने के बाद, पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर उसकी पहचान की। पुलिस इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर वीमेन पॉवर लाइन, लखनऊ के नेतृत्व में एक टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

एसपी औरैया अपर्णा गौतम ने कहा कि बेला पुलिस और वीमेन पॉवर लाइन लखनऊ की एक संयुक्त टीम ने वुमेन पावर लाइन से प्राप्त जानकारी के बाद तकनीकी पूछताछ और विवरण के आधार पर संदिग्ध के स्थान का पता लगाया और उसे औरैया के जावरा सरसानी गांव में उसके घर से गिरफ्तार किया।

शख्स एक स्कूल ड्रॉप-आउट छात्रा को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था-

एक जांच में पता चला कि आरोपी एक किसान है और उसने 100 से अधिक महिलाओं और लड़कियों को अपना निशाना बनाया है। आरोपी एक कक्षा 8 की ड्रॉप-आउट छात्रा को फोन कॉल पर अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहा था।

आरोपी ने उसे शिकार बनाने के बाद ब्लैकमेल किया, जिससे उसे पुलिस में शिकायत करने से रोका जा सके। आरोपी 2018 से कथित तौर पर महिलाओं का उत्पीड़न कर रहा था। उसे भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयौन उत्पीड़नऔराई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह