लाइव न्यूज़ :

यूपी में कर्ज से परेशान शख्स ने 2 लाख रुपये में बेच दी अपनी बेटी, लड़की ने दर्ज कराया यौन उत्पीड़न का केस

By अनुराग आनंद | Updated: February 19, 2021 13:48 IST

पीड़िता ने आरोप लगाया कि बरौत निवासी शख्स द्वारा उसके साथ एक साल तक यौन शोषण किया गया, जिसके बाद शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर लड़की ने केस दर्ज कराने का फैसला लिया।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद जिले का मूल निवासी यह परिवार शताब्दीनगर इलाके के परतापुर क्षेत्र में रहता है। आरोपी एक ट्रक ड्राइवर है और वह कई आपराधिक मामलों के आरोप में तिहाड़ और डासना जेल में रह चुका है।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अपने कर्ज का भुगतान करने में विफल रहने के बाद एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को कथित रूप से बेच दिया। यह घटना मेरठ शहर के पारतापुर इलाके में हुई। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, पीड़िता ने काफी समय तक यौन उत्पीड़न झेलने के बाद आरोप लगाया कि उसके पिता ने उसे 2 लाख रुपये में उस आदमी के पास बेच दिया, जिससे उसने पैसे उधार लिए थे।

बता दें कि इस मामले में पीड़िता अपनी मां के साथ एसपी (क्राइम) के पास इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंची। आरोपी शख्स की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने अपने पति के सामने बेटी के साथ हो रहे उत्पीड़न का विरोध किया तो उसके पति ने रॉड से उसकी पिटाई की।  

पत्नी ने बताया कि कर्ज लौटाने में नकाम रहने के बाद पति ने बेटी को बेच दिया-

गाजियाबाद जिले का मूल निवासी यह परिवार शताब्दीनगर इलाके के परतापुर क्षेत्र में रहता है। आरोपी एक ट्रक ड्राइवर है और वह कई आपराधिक मामलों के आरोप में तिहाड़ और डासना जेल में रह चुका है। आरोपी की पत्नी ने कहा कि उसने बड़ौत जिले में रहने वाले एक व्यक्ति से 2 लाख रुपये का कर्ज लिया था। जब वह रकम देने में नाकाम रहा, तो आरोपी ने अपनी बेटी को उस आदमी को बेच दिया।

लड़की कर्ज देने वाले उस शख्स की कैद से भागने में कामयाब रही-

इस मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक साल तक बंधक बनाए रखने के बाद उसके साथ ऋणदाता ने यौन उत्पीड़न व रेप किया। कुछ दिन पहले, लड़की कर्ज देने वाले उस शख्स की कैद से भागने में कामयाब रही और उसने अपनी मां की मदद से पुलिस से संपर्क किया। मेरठ के एसपी (क्राइम) रामराज ने सीओ ब्रह्मपुरी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।

मेरठ पुलिस अधिकारी ने इस मामले में क्या कहा है-

मामला दर्ज होने के बाद मीडिया के सवाल के जवाब में पुलिस अधिकारी रामराज ने कहा कि लड़की और उसकी मां ने शख्स (लड़की के पिता) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों का बयान दर्ज कर मामले में केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने कहा कि जांच का आदेश दिया गया है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

टॅग्स :मेरठउत्तर प्रदेशयौन उत्पीड़नरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह