लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में जैन मुनि की निर्मम हत्या पर हंगामा, बेलगावी में अंतिम संस्कार, भाजपा ने CBI जांच की मांग की

By अनुभा जैन | Updated: July 10, 2023 13:56 IST

जैन मुनि आचार्य कामकुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या पर राजनीतिक टकराव भी कर्नाटक में शुरू हो गया है। भाजपा ने तेवर सख्त कर लिए हैं। पार्टी मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रही है।

Open in App

बेंगलुरु: जैन मुनि आचार्य कामकुमार नंदी महाराज की हत्या के मामले में जैन समुदाय सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। पुलिस के बयान के अनुसार हत्या वित्तीय सौदों के कारण हुई है, लेकिन समुदाय के लोगों के अनुसार, इस तरह का बयान समुदाय और जैन भिक्षु का अपमान और बदनामी है, जिन्होंने समुदाय के कल्याण के लिए अपना जीवन और सब कुछ समर्पित किया। 

ऐसे में, पुलिस के इस बयान ने संदेह पैदा कर दिया है। इस हत्या से राज्य में धार्मिक संतों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। भाजपा विधायक अभय पाटिल ने मामले की सीबीआई जांच पर जोर दिया है।

पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए 12 और लोगों को हिरासत में लिया है। जैन संत कामकुमार नंदी महाराज का अंतिम संस्कार रविवार को बेलगावी जिले के चिक्कोडी तालुक के हिरेकोडी में नंदी पर्वत गांव के पास भक्तों और अनुयायियों की उपस्थिति में किया गया। 

एहतियाती उपायों के तौर पर संस्कार स्थल पर उच्च सुरक्षा बढ़ा दी गई। बेलगावी में बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोगों ने सुवर्ण विधान सौधा के सामने विरोध प्रदर्शन किया और पुणे-बेंगलुरु एनएच-4 राजमार्ग को एक घंटे के लिए अवरुद्ध कर दिया।

यह हत्या राजनीतिक टकराव में बदल गई है, जहां भाजपा ने घोषणा की है कि वे इस मुद्दे को राज्य विधान सभा सत्र में उठाएंगे। भगवा पार्टी के राज्य महासचिव और एमएलसी एन रविकुमार ने मीडिया को बताया कि पार्टी कर्नाटक के बेलगावी में जैन भिक्षु की भयावह हत्या मामले की विस्तृत जांच की मांग करेगी।

रवि कुमार ने आरोप लगाया कि जैन संत की हत्या हुए तीन दिन बीत गए लेकिन मुख्यमंत्री या गृह मंत्री ने बेलगावी का अभी तक दौरा भी नहीं किया है। 

उन्होंने कहा, 'विधानमंडल के दोनों सदनों में हम सरकार से इन संतों को उचित सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कहेंगे।' 

पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कहा कि वे मामले की उचित जांच के लिए विधानसभा के अंदर और बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे और चाहते हैं कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि दोषी सलाखों के पीछे हो।

रवि कुमार ने कहा कि भाजपा ने पहले ही बेलगाम दक्षिण विधायक अभय पाटिल के नेतृत्व में एक तथ्य-खोज समिति का गठन किया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन हमें और लोगों के शामिल होने का संदेह है।

हुबली में साधु-संतों की सुरक्षा के लिए साधु वररु गुणधर नंदी महाराज ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि सरकार सभी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है और संत से आमरण अनशन करने के अपने फैसले को वापस लेने का अनुरोध किया है। डीके शिवकुमार ने जिले के प्रभारी मंत्री और विधायक को संत तक पहुंचने का निर्देश दिया है।

यह बताना जरूरी है कि जैन संत आचार्य कामकुमार महाराज की हत्या कर दी गई और उनके शरीर को टुकड़ों में काटकर रायबाग तालुक के खटकाभावी में 400 फीट गहरे बोरवेल में फेंक दिया गया था।

टॅग्स :कर्नाटकभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह