Lucknow News: युवक ने की डॉगी के साथ घिनौनी हरकत, खुलासा होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2025 09:56 IST2025-08-10T09:54:55+5:302025-08-10T09:56:36+5:30
Lucknow News: पुलिस ने कहा कि आरोपी प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत होता है।

Lucknow News: युवक ने की डॉगी के साथ घिनौनी हरकत, खुलासा होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना का पर्दाफाश हुआ है। जहां एक युवक ने बेजुबान जानवर को अपनी हवस का शिकार बनाया। लखनऊ में शनिवार को एक युवक को आवारा कुत्ते से कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना बृहस्पतिवार की रात गोमती नगर थाना क्षेत्र के पत्रकार पुरम इलाके में हुई, अगले दिन इस कृत्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।
सोनू विश्वकर्मा ने स्ट्रीट डॉग के साथ किया कुकर्म। सोनू विश्वकर्मा जैसे इंसान नहीं ये कुत्तों से बड़ा कुत्ता है।
— Prof. इलाहाबादी ( نور ) (@ProfNoorul) August 9, 2025
मामला लखनऊ के गोमतीनगर के पत्रकारपुरम का है। पुलिस ने कुकर्मी को गिरफ़्तार कर लिया है।
मेरा सवाल ऐसे लोगों के साथ क्या किया जाना चाहिए वो जनता को तय करना चाहिए? pic.twitter.com/x1JVAOreGl
गोमती नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मामला तब सामने आया जब एक स्थानीय एनजीओ के प्रतिनिधियों ने वीडियो देखकर शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, "आरोपी की पहचान विनय खंड के निवासी सोनू विश्वकर्मा (24) के रूप में हुई। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।"
पुलिस ने कहा कि आरोपी प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत होता है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।