लाइव न्यूज़ :

यूपी: बीस साल पुराने बलात्कार मामले में युवक पाया गया दोषी, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

By भाषा | Updated: September 1, 2019 12:44 IST

बांदा शहर के एक मुहल्ले की रहने वाली युवती 25 मई 1999 की शाम कुएं से पानी भरने गयी थी। जहां बंगालीपुरा मुहल्ला निवासी फट्टी उर्फ बबलू खां ने चाकू का भय दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया था।

Open in App

बांदा जिले की एक विशेष अदालत ने बीस साल पुराने बलात्कार के एक मामले में दोषी युवक को उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता विमल सिंह ने रविवार को बताया ,‘‘बांदा शहर के एक मुहल्ले की रहने वाली युवती 25 मई 1999 की शाम कुएं से पानी भरने गयी थी। जहां बंगालीपुरा मुहल्ला निवासी फट्टी उर्फ बबलू खां ने चाकू का भय दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया था।’’

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर धारा-376, 323, 504, 506 आईपीसी और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की धारा-3(1)5 के तहत न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।

सिंह ने बताया, ‘‘एससी-एसटी एक्ट न्यायालय के विशेष न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शैलत की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बबलू खां को दोषी मानते हुए शनिवार को उसे उम्रकैद और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।’’ इसी मामले में सहयोगी के रूप में आरोपित किये गए मथुरा प्रसाद को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा