लाइव न्यूज़ :

यूपी: नाबालिग के साथ दबंगों ने की छेड़छाड़, शिकायत करने गए पिता को बदमाशों ने पीट कर मार डाला

By भाषा | Updated: October 27, 2018 16:58 IST

नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले दूसरे समुदाय के हैं इसलिए इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैलने की आशंका है। यूपी पुलिस ने तीन अभियुक्तों शाह मोहम्मद, दोस्त मोहम्मद और यार मोहम्मद के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

गोण्डा (उप्र), 27 अक्तूबर: कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित छेड़खानी की शिकायत लेकर आरोपियों के घर गए पीड़िता के पिता की पिटाई से मौत हो गयी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से दो दिन पूर्व शौच जाते समय दूसरे समुदाय के एक युवक ने छेड़खानी की थी।

पुलिस के अनुसार पुत्री के बताने पर पिता जब आरोपी के घर गया तो विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने भार्इयों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। परिणामस्वरूप वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की मौत की खबर गांव में पहुंची तो तनाव फैल गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन अभियुक्तों शाह मोहम्मद, दोस्त मोहम्मद और यार मोहम्मद के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

शव का पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार की देर शाम भारती पुलिस बंदोबस्त में भारी पुलिस बल के साथ अंतिम संस्कार करवा दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण चंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व में दर्ज मामले में हत्या की धारा जोड़कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिक पुलिस के अलावा दो प्लाटून पीएसी एवं महिला आरक्षी तैनात हैं।

उन्नाव रेप केस से सवालों के घेरे में आई थी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की उस समय बहुत किरकिरी हुई थी जब प्रदेश के उन्नाव जिले में एक लड़की ने स्थानीय भाजपा विधायक और उसके भाई पर बलात्कार का आरोप लगाया लेकिन पुलिस ने पीड़िता के पिता पर गैर-लाइसेंसी बंदूक रखने का मामला दर्ज करके उस गिरफ्तार कर लिया था।

पीड़िता के पिता की हिरासत में कथित तौर पर पिटाई के कारण मौत हो गयी तब मामले ने तूल पकड़ा जिसके बाद बीजेपी विधायक गिरफ्तार हुआ। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई