लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट में डांस नहीं करने पर महिला के चेहरे पर गोली मारने का मामला: सातवें दिन पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 7, 2019 10:55 IST

चित्रकूट के तिरका गांव में 1 दिसंबर को ग्राम प्रधान की बेटी की शादी थी। शादी समारोह में एक डांस ग्रुप बुलाया गया था। पीड़िता उसी डांस ग्रुप के साथ आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देचित्रकूट के तिरका गांव में 1 दिसंबर को ग्राम प्रधान की बेटी की शादी थी। शादी समारोह में एक डांस ग्रुप बुलाया गया था। पीड़िता उसी डांस ग्रुप के साथ आई थी।शादी समारोह के दौरान पीड़िता अपने पुरुष साथी के साथ नाच रही थी लेकिन जब उसने नाचना बंद किया तो कुछ उपद्रवियों ने महिला को गोली मारने की बात कही थी।

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में 1 दिसंबर को एक महिला को शादी समारोह के दौरान नहीं नाचने पर गोली मारने के मामले में पुलिस को सातवें दिन कुछ कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने दावा किया था कि जिस शख्स ने महिला पर गोली चलाई थी, उसकी शिनाख्त हो गई है। 

बता दें कि चित्रकूट के तिरका गांव में 1 दिसंबर को ग्राम प्रधान की बेटी की शादी थी। शादी समारोह में एक डांस ग्रुप बुलाया गया था। पीड़िता उसी डांस ग्रुप के साथ आई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी समारोह के दौरान पीड़िता अपने पुरुष साथी के साथ नाच रही थी लेकिन जब उसने नाचना बंद किया तो कुछ उपद्रवियों ने महिला को गोली मारने की बात कही। 

पास में खड़े एक शख्स ने तमंचा निकाल गोली चला दी। हमले में महिला के अलावा शादी में आए दो रिश्तेदार और घायल हो गए।

गोली लगने के बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। शुक्रवार को खबर आई थी कि महिला का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

मामले को लेकर पुलिस ने कहा था, ''तीन लोग घायल हुए थे। शादी में नाचने को लेकर हुए विवाद के चलते गोली चली। जिस शख्स ने गोली चलाई उसकी पहचान कर ली गई है। जांच चल रही है।''

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास