लाइव न्यूज़ :

शादी में महिला के पैरों ने थिरकना बंद किया तो बोला- गोली चल जाएगी.. और कर दिया फायर, हालत नाजुक

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 6, 2019 13:34 IST

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के चित्रकूट में शादी में डांस रोकने पर एक महिला को गोली मारी गई, जिसके बाद उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक शादी समारोह में एक डांस समूह की महिला जानलेवा हमला किया गया। महिला की चेहरे पर गोली मारी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वारदात को पिछले हफ्ते अंजाम दिया गया। वारदात के बाद तुरंत महिला को अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी हालत एकदम नाजुक बताई जा रही है। 

वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया था। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, महिला के चेहरे पर गोली मारी गई। वीडियो में वारदात रिकॉर्ड हो गई थी। वीडियो में देखा जा रहा है कि महिला अपने साथी डांसर के साथ नाच रही थी लेकिन जैसे ही उसके पैर थिरकना बंद करते है तो शराब के नशे में धुत एक शख्स मौके पर पहुंचता है और कहता है, ''गोली चल जाएगी।''

एक और शख्स कहता है, "सुधीर भैया, आप गोली चला ही दो।'' शख्स के इतना कहते ही महिला को पीछे से गोली मार दी जाती है, जिसे देख लोगों के होश फाख्ता हो जाते हैं। गोली महिला के चेहरे पर लगती है।

वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि उसे 1 दिसंबर को शूट किया गया था, इसका मतलब है कि वारदात को उसी तारीख में अंजाम दिया गया। 

पुलिस ने बताया कि ग्राम प्रधान की बेटी के बेटी शादी के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के वक्त दूल्हे के दो रिश्तेदार मिथलेश और अखिलेश भी स्टेज पर थे, गोली लगने से वे भी घायल हो गए। 

ग्राम प्रधान के परिवार के ही एक सदस्य ने कथित तौर पर महिला पर गोली चलाई। रविवार को दूल्हे के एक चाचा राम प्रताप ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''हम आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। हम अपराधियों को सजा दिलाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।'' महिला कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह