बेवफा पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाया, प्यार में बन रहा था रोड़ा
By भाषा | Updated: February 16, 2020 14:21 IST2020-02-16T14:21:00+5:302020-02-16T14:21:00+5:30
उत्तर प्रदेश के भदोही में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। इस हत्या में उसका कथित तौर पर प्रेमी भी शामिल था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी फिलहाल फरार चल रहा, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Demo Pic
उत्तर प्रदेश के भदोही में महिला ने कथित रूप से अवैध सम्बन्धों में रुकावट बनने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की रविवार को गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि ज्ञानपुर थाना के बंशीपुर गाँव में सीता देवी नामक महिला ने घर के बाहर आकर अपने पति राजित राम सरोज (30) की मौत हो जाने की बात कहते हुए शोर मचाया।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने सरोज के शव को फांसी से उतारा। पुलिस को जब शक हुआ कि सरोज की मौत गला घोंटने से हुई तो उसने उसकी पत्नी से पूछताछ की। सख्ती से पूछगछ करने पर सीता देवी ने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सरोज की गला दबाकर हत्या की है।
सिंह के मुताबिक महिला ने स्वीकार किया है कि उसका मर्चवार गांव निवासी एक व्यक्ति से अवैध संबंध था और जिसे लेकर सरोज अकसर उसे रोकता टोकता था। इसलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि सीता देवी को गिरफ्तार कर उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।