लाइव न्यूज़ :

यूपी: बांदा में महिला ने 6 बेटियां पैदा होने के चलते घर से निकालने का आरोप लगाया, पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

By भाषा | Updated: December 3, 2019 15:33 IST

महिला अपनी सभी छह बेटियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और आरोप लगाया कि शनिवार की रात उसके शौहर लुकमान ने छह बेटियां पैदा करने को लेकर अपने बड़े भाई के साथ उसके दोनों हाथों में चाकू से कई बार वार किया और उसे बच्चियों सहित घर से निकाल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने अपने पति पर छह बेटियां पैदा होने के चलते कथित तौर पर मारपीट करने और बच्चियों सहित घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया गया है।

उत्तर प्रदेश के बांदा में जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव की एक महिला ने अपने पति पर छह बेटियां पैदा होने के चलते कथित तौर पर मारपीट करने और बच्चियों सहित घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है।

कोर्रही गांव की महिला शाहजहां (40) सोमवार को अपनी सभी छह बेटियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और आरोप लगाया कि शनिवार की रात उसके शौहर लुकमान ने छह बेटियां पैदा करने को लेकर अपने बड़े भाई के साथ उसके दोनों हाथों में चाकू से कई बार वार किया और उसे बच्चियों सहित घर से निकाल दिया।

एसपी के समक्ष उसने यह भी आरोप लगाया कि गांव की एक महिला से उसके पति के अवैध रिश्ते हैं। वह तलाक देकर उस महिला से शादी करना चाहता है, जिसका पीड़िता विरोध करती है। 

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मंगलवार को बताया कि 'महिला की शिकायत पर उसके शौहर और जेठ के खिलाफ रविवार को ही बिसंडा थाने में मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया जा चुका था। अब आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए बिसंडा पुलिस को निर्देशित किया गया है।'

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज