लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप-आग कांड : 90 फीसदी तक जल चुकी है पीड़िता, सभी 5 आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 5, 2019 13:49 IST

सपा और कांग्रेस ने इस घटना को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कानून व्यवस्था को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता अपने मुकदमे की पैरवी में रायबरेली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने बैसवारा स्‍टेशन जा रही थी तभी गौरा मोड़ बिहार मौरांवा मार्ग पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। बीघापुर के क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पांचों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बलात्कार की एक पीड़िता को पांच लोगों ने जिंदा जलाने की कथित तौर पर कोशिश की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि मामले में सभी पांच लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बिहार थानाक्षेत्र के सिंदुपुर गांव की है। पीड़िता को लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने कहा कि वह 90 फीसदी तक जल गई है और उसकी हालात बहुत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि घटना के वक्‍त पीड़िता अपने मुकदमे की पैरवी में रायबरेली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने बैसवारा स्‍टेशन जा रही थी तभी गौरा मोड़ बिहार मौरांवा मार्ग पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बीघापुर के क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पांचों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सपा और कांग्रेस ने इस घटना को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कानून व्यवस्था को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। प्रियंका ने ट्वीट किया कि देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कल झूठ कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी हो गयी है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की हर रोज हो रही घटनाओं को देखकर गुस्सा आता है । वहीं सपा ने कहा, “बलात्कार पीड़िता को जलाने का प्रयास उत्तर प्रदेश में चल रहे जंगलराज का नतीजा है। मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए और पुलिस महानिदेशक को इस्तीफा देना चाहिए। पीड़िता को अच्छे से अच्छा इलाज मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़िता को सुरक्षा भी मुहैया करायी जानी चाहिए।”

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपगैंगरेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास