लाइव न्यूज़ :

UP Crime: बलिया में चाचा-भतीजे की बेरहमी से हत्या, जमीन विवाद के कारण डबल मर्डर; गांव में पसरा मातम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2025 10:36 IST

UP Crime:  सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है और मौके पर एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Open in App

UP Crime:  उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चाचा-भतीजे की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस घटना में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के मुताबिक, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में बुधवार रात जमीन के विवाद को लेकर रामजीत यादव और उसके बेटे निरंजन, नीरज, मनीष व कुछ अन्य व्यक्तियों ने दूसरे पक्ष के पंकज यादव (24) के घर में घुसकर वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।

सिंह के अनुसार, इस घटना में चार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल पंकज को जिला अस्पताल से वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन देर रात वहां ले जाते वक्त उसने रास्ते में ही तोड़ दिया।

सिंह के मुताबिक, तीन अन्य घायलों को मऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनमें से पंकज के चाचा अनिल यादव (42) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है और मौके पर एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद था और इस मामले में अदालत ने स्थगन आदेश भी दिया था। सिंह के अनुसार, विवाद को लेकर एक महीने पहले दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था और दोनों ही तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था।

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद