लाइव न्यूज़ :

यूपीः शौच के लिए गई नाबालिग युवती का अपहरण और बलात्कार करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 5, 2020 11:44 IST

लड़की खुद अपने घर पहुंची और परिजन को आपबीती बताई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देगांव की रहने वाली 17 वर्षीय एक लड़की शौच के लिए अकेली खेत में गयी थी। गांव के दो युवकों अंगद (25) और भगौती (21) ने उसका अपहरण कर लिया

बांदा से सटे चित्रकूट जिले में शौच के लिए गयी एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शुक्रवार देर रात रैपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय एक लड़की शौच के लिए अकेली खेत में गयी थी। आरोप है कि वहां से उसी के गांव के दो युवकों अंगद (25) और भगौती (21) ने उसका अपहरण कर लिया और एक सूने घर में बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया।

लड़की के पिता ने शनिवार को दर्ज करवाई गई प्राथमिकी में कहा है कि काफी तलाश करने के बाद लड़की नहीं मिली! शनिवार सुबह लड़की खुद अपने घर पहुंची और परिजन को आपबीती बताई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिालाफ अपहरण की धारा-366, सामूहिक बलात्कार की धारा-376डी, जान से मारने की धमकी देने की धारा-506 आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपचित्रकूट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना