लाइव न्यूज़ :

यूपी: मुजफ्फरनगर में बीजेपी नेता के बेटे को पीटने के आरोप में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, वाहन खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद

By भाषा | Updated: October 27, 2019 13:17 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 27 अक्टूबर (भाषा) रविवार को एक स्थानीय भाजपा नेता के बेटे की पिटाई करने के आरोप में एक उप निरीक्षक सहित दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि घर के बाहर वाहन खड़ा करने से मना करने पर स्थानीय भाजपा नेता अरुण वशिष्ठ के बेटे अमित की दो पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर पिटाई कर दी।

शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं,  दिल्ली के जहांगीरपुरी क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि हत्या से पहले उस व्यक्ति का बाइक सवार दो अन्य व्यक्तियों से झगड़ा हुआ था। झगड़े का कारण बाइक से हल्का धक्का लगना बताया जा रहा है।

घटना गुरुवार (25) को हुई और पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस मामले में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का नाम सूरज (35), प्रशांत (23), अरुण भाटिया (24), हरीश भाटिया (33), अभिषेक (24) और गोविंदा (30) है।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद