यूपी के बागपत में महिला के साथ छेड़छाड और अपहरण का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

By एएनआई | Updated: April 22, 2019 15:34 IST2019-04-22T15:34:29+5:302019-04-22T15:34:29+5:30

उत्तर प्रदेश के बागपत के बिनौली में दो लोगों को महिला के साथ छेड़छाड़  और अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

UP Two held for abducting molesting woman baghpat | यूपी के बागपत में महिला के साथ छेड़छाड और अपहरण का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में दो गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश के बागपत के बिनौली में दो लोगों को एक महिला के अपहरण और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

महिला के शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार आरोपियों में एक शख्स महिला का फेसबुक पर दोस्त है। महिला ने आरोप लगाया कि इस शख्स ने गुरुग्राम के पैसिफिक मॉल से उसका अपहरण किया और बिनौली में अपने घर ले गया। वहां ले जाकर उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला का उत्पीड़न किया।

बागपत के एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि 'विपिन नाम का शख्स पीड़िता का फेसबुक पर दोस्त बन गया था। किसी कारणवश दोनों की दोस्ती के बीच अनबन हो गयी और जिसके चलते दोनों के बीच झगड़े भी हुए। इसके बाद ने विपिन ने उसे अनफ्रेंड कर दिया। विपिन ने फिर पैसिफिर मॉल से अपने दोस्त की मदद से उसको जबरन अपने घर ले गया और यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ने पुलिस से शिकायत नहीं करने की हिदायत देते हुए पीड़िता के भांजे को जान से मारने की भी धमकी दी थी।

सिंह ने यह भी बताया, 'विपिन और आशीष बियालयान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही हैं।' दो और आरोपियों- तरनजीत और अमित मुंजल की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम बना दी गई है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

Web Title: UP Two held for abducting molesting woman baghpat

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे