लाइव न्यूज़ :

UP: नोएडा में मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल, अपस्पताल में चल रहा इलाज

By भाषा | Updated: June 5, 2020 03:05 IST

UP: पुलिस द्वारा चलाई गई गोली शहजाद नामक बदमाश के पैर में लगी है। वह मेरठ जिले का रहने वाला है। इस बदमाश पर जनपद हापुड़, गौतम बुद्ध नगर व मेरठ में लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर जिला पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार की देर रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन मुठभेड़ हुई जिसमें तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोएडाः उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर जिला पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार की देर रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन मुठभेड़ हुई जिसमें तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) अखिलेश कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात को थाना दादरी क्षेत्र के जू- 2 सेक्टर के पास थाना दादरी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। 

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली शहजाद नामक बदमाश के पैर में लगी है। वह मेरठ जिले का रहने वाला है। इस बदमाश पर जनपद हापुड़, गौतम बुद्ध नगर व मेरठ में लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश के पास से दादरी क्षेत्र से लूटा गया मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, देसी तमंचा आदि बरामद हुआ है। इस बदमाश पर थाना ईकोटेक -3 में गैंगस्टर अधिनियम, हत्या के प्रयास और लूटपाट के छह मामले दर्ज हैं। 

उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 112 के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान, थाना फेस-2 पुलिस ने सोनू नामक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उक्त बदमाश के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि यह बदमाश आगरा जिले का रहने वाला है। 

कुमार ने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, एक स्कूटी तथा नोएडा के थाना फेस- 3 क्षेत्र में हुई एक लूट की घटना में लूटी गई रकम में से 25,000 रुपए की नकदी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि थाना-सेक्टर 20 पुलिस ने एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान रजनीगंधा अंडरपास के पास से मुठभेड़ के बाद रिंकू नामक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह