लाइव न्यूज़ :

तांत्रिक की सलाह पर छह वर्षीय बीमार बेटे को खेत में स्नान कराने गए पिता-पुत्र की करंट से मौत, तारों की बाड़ में उलझे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2021 13:13 IST

अल्लाहगंज थाना प्रभारी अजब सिंह ने रविवार को बताया कि थाना अंतर्गत धर्मपुर पिपरिया गांव के पास मड़ैया में रहने वाले बाबू सिंह (42) का छह वर्षीय बेटा गोविंद काफी दिनों से बीमार था।

Open in App
ठळक मुद्देइलाज कराने के बाद बच्चे के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था।तांत्रिक ने सुझाव दिया कि बीमार बच्चे को खेत में स्नान कराया जाए।हरदोई जिले के सीमावर्ती एक खेत में चले गए और वहां बेटे को चुपचाप स्नान कराया।

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में तांत्रिक की सलाह पर छह वर्षीय बीमार बेटे को खेत में स्नान कराने गए पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अल्लाहगंज थाना प्रभारी अजब सिंह ने रविवार को बताया कि थाना अंतर्गत धर्मपुर पिपरिया गांव के पास मड़ैया में रहने वाले बाबू सिंह (42) का छह वर्षीय बेटा गोविंद काफी दिनों से बीमार था। उन्होंने बताया कि कई जगह इलाज कराने के बाद बच्चे के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था।

इस बीच किसी तांत्रिक ने सुझाव दिया कि बीमार बच्चे को खेत में स्नान कराया जाए और इस दौरान उसे कोई भी व्यक्ति देख नहीं पाए। तांत्रिक की सलाह के बाद शनिवार को बाबू सिंह बाल्टी में पानी लेकर अपने बेटे के साथ हरदोई जिले के सीमावर्ती एक खेत में चले गए और वहां बेटे को चुपचाप स्नान कराया।

सिंह ने बताया कि स्‍नान कराने के बाद दोनों जब खेत से बाहर की ओर आ रहे तभी खेत में फसल को जानवरों से बचाने के लिए लगाई गई तारों की बाड़ में वे उलझ गए। तार में बिजली का करंट आ जाने के चलते पिता-पुत्र की मौत हो गई।

हरदोई जिले के थाना पचदेवरा के प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने रविवार को बताया कि उन्हें आज सुबह घटना की सूचना मिली और इसके बाद वह घटनास्थल पहुंचे और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शाहजहांपुर में बस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, करीब 14 लोग घायल

दिल्ली से शाहजहांपुर आ रही एक निजी बस रविवार तड़के यहां तिलहर थाना क्षेत्र स्थित एक मेडिकल कॉलेज के बाहर खड़े लोगों को कुचलते हुए एक पेड़ से जा टकराई, जिससे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

तिलहर थाने के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि दिल्ली से सवारियां लेकर शाहजहांपुर आ रही एक प्राइवेट बस का चालक थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह छह बजे संतुलन खो बैठा और बस बंथरा मेडिकल कॉलेज के पास कई खोखों को तोड़ती हुई एक पेड़ से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बस में बैठे करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है तथा घायलों को नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हरदोई जिले के अशहर (45) तथा शाहजहांपुर के सुरेश (40) के रूप में हुई है जबकि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसकी शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन लोगों की हादसे में मौत हुई है, वे चाय के खोखे के पास खड़े होकर चाय पी रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज