लाइव न्यूज़ :

योगी राज में अब मेरठ में साधु की पीट-पीटकर हत्या, भगवा रंग का गमछा डालने का उड़ाया गया था मजाक

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 15, 2020 13:54 IST

मेरठ में साधु की हत्या से कुछ महीने पहले बुलंदशहर में एक साधु की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। वहीं महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं की हत्या पर तो काफी विवाद भी हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देसाधु कांति ने धार्मिक टिप्पणी और मजाक का विरोध किया। जिसके बाद आरोपी ने उनकी पिटाई की। मेरठ के साधु कांति की अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार (14 जुलाई) को मौत हो गई।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में एक साधु की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि साधु की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का आरोप एक विशेष समुदाय के लोगों पर है। साधु मेरठ के भावनपुर इलाके के शिव मंदिर में रहता था। स्थानीय लोगों ने साधु के शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिससे इलाके में तनाव जैस माहौल है। 

नवभारत टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक घटना मेरठ के भावनपुर की है। अब्दुलापुर बाजार में एक शिव मंदिर हैं जिसमें गांव के कांति प्रसाद (साधु, जिसकी हत्या हुई) की दुकान थी और वह मंदिर कमिटी के उपाध्यक्ष भी थे। वह मंदिर की साफ-सफाई के साथ पुजारी का काम भी देखते थे। साधु कांति गले में हमेशा भगवा रंग का गमछा पहनते थे और पीले रंग का कपड़ा पहनते थे। सोमवार (13 जुलाई) को साधु कांति गंगानगर में बिजली का बिल जमा करने गए थे।

भगवा रंग के गमछे को लेकर की गई कथित धार्मिक टिप्पणी

आरोप लगा है कि उसी दौरान जब साधु कांति बिजली बिल जमाकर के लौट रहे थे तो सिटी के पास गांव के ही अनस कुरैशी नाम के शख्स ने कांति के भगवा गमछे को लेकर कथित धार्मिक टिप्पणी की और मजाक उड़ाया था। 

साधु कांति ने धार्मिक टिप्पणी और मजाक का विरोध किया। जिसके बाद दोनों ओर से बहसबाजी तेज हो गई। आरोप है कि अनस ने उसके बाद कांति की सड़क पर ही पिटाई शुरू कर दी। साधु को पीटने के बाद अनस वहां से भाग गया। किसी तरह कांति वहां से गांव में पहुंचे और अनस के घर जाकर इसकी शिकायत की।

शिकायत करते घर पर गए कांति तो फिर की पिटाई 

कांति अनस के घर पर शिकायत करने के बाद निकल ही रहे थे कि उतने में फिर से अनस वहां आ गया। आरोप है कि उसके बाद अनस ने फिर वहां अपने घरवालों के साथ मिलकर साधु की पिटाई की। जिसके बाद अनस वहां से भाग निकला। 

कांति की पिटाई के बारे में परिजनों को पता चला तो वह उनको लेकर फौरन थाने शिकायत करने गए। तबतक साधु कांति की हालत काफी खराब हो गई थी। जिसके बाद घरवाले कांति को लेकर अस्पताल गए, जहां इलाज के दौरान साधु की मंगलवार (14 जुलाई) मौत हो गई। 

लेकिन अपनी मौत के पहले साधु कांति ने पुलिस को अनस के खिलाफ बयान दिया था। जिसपर पुलिस ने अनस के खिलाफ धार्मिक टिप्पणी करने, मारपीट और हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली। 

साधु कांति की मौत के बाद मेरठ के कई हिंदू संगठन ने पुलिस थाने में पहुंचकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया है। 

टॅग्स :मेरठउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद