लाइव न्यूज़ :

मेरठ में शादी समारोह के दौरान छात्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By वैशाली कुमारी | Updated: July 17, 2021 12:04 IST

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई कस्बे में बुधवार की रात कथित तौर पर पुरानी रंजिश को लेकर सुमित नाम के छात्र को आरोपी सुरेंद्र उर्फ ​​कल्लू ने सिर में गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई कस्बे की हैगोली लगने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गयापुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिजनों ने विरोध किया

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें शादी समारोह के दौरान एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई कस्बे की है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है। घटना उस वक्त हुई जब बुधवार रात सुमित के चाचा की शादी हो रही थी। गोली लगने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना से विवाह स्थल पर दहशत फैल गई और घंटों हंगामा हुआ। 

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता का परिवार एसएसपी को मौके पर बुलाने पर अड़ा हुआ था। मृतक की पहचान 18 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है। घटना उस वक्त हुई जब बुधवार रात सुमित के चाचा की शादी हो रही थी। 'घुड़चड़ी' के दौरान करीब 12 बजे सुरेंद्र उर्फ ​​कल्लू नाम के एक व्यक्ति ने कथित पुरानी रंजिश को लेकर सुमित के सिर में गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर वही गोली सुमित के पीछे खड़े अंकुर नाम के एक अन्य व्यक्ति को लगी।

गोली चलने के बाद विवाह स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति

अंकुर के जबड़े में गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद विवाह स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। बाद में स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हंगामे के बीच सीओ आरपी शाही और एसएचओ दिनेश प्रताप सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिजनों ने विरोध किया और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। तीन घंटे तक घटनास्थल पर हंगामा चलता रहा। अंतत: करीब तीन बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस बीच पुलिस ने म्रतक के पिता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा, "सरूरपुर इलाके में गोली लगने से सुमित कश्यप नाम के एक छात्र की मौत हुई है। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।"

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा