लाइव न्यूज़ :

यूपी STF ने विकास दुबे को किया गिरफ्तार, कानपुर लेकर आ रही पुलिस

By स्वाति सिंह | Updated: July 9, 2020 21:16 IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को बृहस्पतिवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस छह दिनों उसकी तलाश कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गैंगस्टर विकास दुबे को हिरासत में ले लिया है। एसटीएफ उसे लेकर कानपुर रवाना हो गई है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गैंगस्टर विकास दुबे को हिरासत में ले लिया है। एसटीएफ उसे लेकर कानपुर रवाना हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार नहीं किया था, ऐसे में ट्रांजिट रिमांड की जरूरत नहीं पड़ी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर विकास दुबे को यूपी पुलिस को सौंपा गया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को बृहस्पतिवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस छह दिनों उसकी तलाश कर रही थी।

श्रद्धालु और कर्मचारी एकदम हुए घटनाक्रम से स्तब्ध

महाकाल मंदिर प्रांगण में दबोचे गए विकास दुबे ने सबसे पहले मंदिर के काउंटर के पास जाकर अपने साथ लाए हुए बैग को जूता स्टैंड के वहाँ रखने को लेकर मंदिर के कर्मचारी से बातचीत की थी। इस दौरान उसे कोई नहीं पहचान पाया था। इसके बाद उसने वीआईपी टिकट के लिए काउंटर और अन्य स्थान पर संपर्क किया था। वहाँ भी उसे कोई नहीं पहचान पाया था। मंदिर में प्रवेश के दौरान भी उसे कोई नहीं पहचान सका। जब उसे सप्तऋषि मंदिर के पास दबोचा गया और उसने कुछ देर चिल्लाया इसके बाद ही सबको समझ आया।

इस घटनाक्रम को कई श्रद्धालुओं ने भी देखा और मंदिर कर्मचारियों ने भी। मंदिर में प्रवेश के दौरान विकास के साथ उज्जैन के ऋषिनगर निवासी श्रद्धालु महिलाएं विकास से आगे-आगे ही दर्शन करने वालों में शामिल थीं। इसके बाद उन्होंने आरती दर्शन किए। इस दौरान भी विकास अपने तीन साथियों के साथ पीछे के बेरिकेड्स में सामान्य दर्शनार्थी की तरह खड़ा रहा। उसके साथ के युवकों ने आरती के वीडियो बनाए। इस वीडियो को मांगने के लिए महिलाओं ने सोचा था।

बाद में जब सोशल मीडिया पर विकास के पकड़े जाने के फोटो और वीडियो सामने आए तो इस संवादददाता को इन महिलाओं ने बताया कि उसने तो हमारे पीछे खड़े होकर ही दर्शन किए थे। बाहर की तरफ हम लोग आगे-पीछे ही निकले थे। इसी तरह एक अन्य श्रद्धालु सागर के अनुसार वे दर्शन करके जब बाहर प्रांगण में आए। इसके बाद सप्तऋषि मंदिर की तरफ गए तो वहाँ उन्होंने देखा कि एक युवक को सुरक्षाकर्मी पकड़ कर खड़े हैं। कुछ पुलिस जवान आए और फिर सुरक्षाकर्मी और पुलिस जवान युवक को लेकर बाहर की ओर रवाना हो गए। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के कर्मचारी के अनुसार जूता स्टैंड पर पहुंचने के दौरान भी विकास ने अपना नाम बताया था और कानपुर भी कहा था।

टॅग्स :विकास दुबेकानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!