Sonebhadra Rape: 4 साल की मासूम के साथ हैवानियत, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2025 11:04 IST2025-02-21T11:03:28+5:302025-02-21T11:04:30+5:30
Sonebhadra Rape:सोनभद्र में चार साल की मासूम के साथ युवक ने कुकर्म किया।

Sonebhadra Rape: 4 साल की मासूम के साथ हैवानियत, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
Sonebhadra Rape: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में चार साल की बच्ची से उसके गांव के ही 25 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात लगभग आठ बजे राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई है। एएसपी ने बताया कि पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही 25 वर्षीय युवक ने उनकी बच्ची से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।