लाइव न्यूज़ :

गुड मार्निंग कहने पर छात्र के साथ स्कूल में किया गया ऐसा बर्ताव, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश

By भाषा | Updated: December 17, 2018 19:45 IST

घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के एक विद्यालय का है। मामले की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के एक विद्यालय में इस्लामिक तरीके से अभिवादन न करके गुड मार्निंग कहने पर प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रों की पिटाई की शिकायत दौरे पर आई प्रमुख सचिव से बच्चों द्वारा की गई । मामले की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा शर्मा ने सोमवार को बताया कि प्रमुख सचिव और जिले की नोडल अफसर डिंपल वर्मा कल रविवार को जिले के दौरे पर आई थीं। इसी दौरान वह तिलहर क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र बिलहरी स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देखने गयी थीं।

प्रधानाध्यापक कहते हैं- सलाम अलयकुम कहो

सूचना पाकर इसी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ने वाला छात्र प्रियांशु भी ग्रामीणों के साथ पहुंच गया और उसने प्रमुख सचिव को बताया कि प्रधानाध्यापक चांद मियां से ‘जब हम लोग गुड मॉर्निंग कहते हैं, तो वह कहते हैं कि हम से सलाम अलयकुम कहो।’ 

उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्र प्रियांशु ने कहा कि ‘हम लोग सलाम अलयकुम नहीं बोल पाते तो प्रधानाचार्य बुरी तरह पीटते हैं।’ छात्र प्रियांशु ने पिटाई के दौरान अपनी गर्दन पर आई चोटें भी प्रमुख सचिव वर्मा को दिखाई।

प्राथमिक जांच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई

शर्मा ने बताया कि छात्र प्रियांशु की चिकित्सीय जांच कराई गई। साथ ही प्राथमिक जांच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। इसके साथ ही प्रधानाध्यापक के निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्रधानाध्यापक चांद मियां को निलंबित कर दिया गया है। वहीं मामले की जांच कराई जा रही है।

दूसरी ओर प्रधानाध्यापक चांद मियां ने छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा और न ही बच्चों की पिटाई की है। उन्होंने कहा कि ‘मुझे किसी षड्यंत्र के तहत बदनाम किया जा रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना