लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: नाबालिग से रेप के आरोपी सुरक्षा गार्ड को 15 साल की सजा, 50 हजार जुर्माना

By भाषा | Updated: August 22, 2018 15:11 IST

अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत भी 5 साल की कैद व 10 हजार का जुर्माना लगाया।

Open in App

मथुरा, 22 अगस्त:उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद की एक अदालत ने पांच वर्ष पूर्व एक दलित नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में दोषी एटीएम के सुरक्षा गार्ड को 15 साल के कारावास एवं 50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।

अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (षष्टम) के सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विनोद कुमार लवानियां ने बताया, ‘यह मामला वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक विधवा घरों में झाड़ू-पोछा करके जीवन-यापन करती है।’

उस महिला ने अदालत को बताया, ‘उन दिनों उसकी बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। वह कभी-कभी उसके साथ काम पर आ जाती थी। करीब पांच वर्ष पूर्व 10 दिसम्बर के दिन बच्ची जब सुबह शौच के लिए घर से बाहर गई तो वापस ही नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद वह पास के मुहल्ले में एक खाली मकान में पड़ी मिली।’

होश में आने पर उसने रामकृष्ण मिशन अस्पताल के बाहर स्थित एटीएम पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड ज्ञानवीर का नाम लिया। ज्ञानवीर मूलतः गांव गिजरौली, जिला हाथरस का निवासी था तथा उस दौरान वृन्दावन में ड्यूटी करते हुए परिक्रमा मार्ग स्थित गोपाल खार में रहता था। वही बच्ची को जबर्दस्ती उस खाली पड़े मकान में ले गया और इस घटना को अंजाम दिया।

दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद अपर जिला जज विवेकानन्द शरण त्रिपाठी ने ज्ञानवीर को दोषी करार देते हुए दुष्कर्म मामले में 15 साल का कारावास व 40 हजार का जुर्माना अदा करने के आदेश दिए। 

इसके साथ ही अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत भी 5 साल की कैद व 10 हजार का जुर्माना लगाया।

एडीजीसी विनोद कुमार लवानियां ने बताया, ‘आरोपी को सुनाई गई दोनों सजा साथ चलेंगी। जुर्माना न भरने की स्थिति में डेढ़ साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। दोषी पर लगे जुर्माने की धनराशि पीड़िता को दिलाए जाने की मांग अदालत से की गई है।’

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा