लाइव न्यूज़ :

यूपी: सपा की इस नेता ने ससुराल वालों पर लगाया जाने से मारने का आरोप, सास-ससुर भी पर लगाए ये इल्जाम

By भाषा | Updated: September 18, 2018 03:23 IST

सपा नेता तथा पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुकी संगीता यादव (42) रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग जाने से झुलस गयीं।

Open in App

लखनऊ, 18 सितंबर:  जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव 17 सितंबर संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से झुलस गयीं। इस मामले में उनके पति तथा सास, ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदलापुर थानाक्षेत्र के बिठुवा कलां गांव निवासी सपा नेता तथा पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुकी संगीता यादव (42) रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग जाने से झुलस गयीं। करीब 25 प्रतिशत जल चुकी संगीता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।संगीता ने जिला अस्पताल पहुंचे संवाददाताओं को बताया कि उनके पति के इशारे पर सास और ससुर ने उन्हें आग लगाकर मारने का प्रयास किया है। सास-ससुर जमीन खरीदने और कारोबार करने के नाम पर लगातार धन की मांग कर रहे थे।सूत्रों के मुताबिक संगीता के भाई धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम उनके पति दुर्गेश यादव, सास प्रभावती और ससुर जयनाथ यादव के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना तथा हत्या के प्रयास समेत कई गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज करके जयनाथ को गिरफ्तार भी कर लिया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना