लाइव न्यूज़ :

मां और उसकी 3 महीने की मासूम बेटी को एक साथ ससुराल वालों ने जलाया जिंदा, दहेज के लिये करते थे प्रताड़ित

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 19, 2019 09:59 IST

घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की है। रामपुर एसपी अजय शर्मा ने बताया कि पीड़िता के भाई की शिकायत के बाद हत्या और दहेज का मामाल दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

Open in App
ठळक मुद्देशबनम के परिवार वालों को इस बात की सूचना ससुराल वालों के पड़ोसियों से मिली।तीन महीने की बेटी के अलावा शबनम का एक तीन साल का बेटा भी है।

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक महिला और उसकी तीन महीने की मासूम बेटी को जलाकर मार डालने की घटना सामने आई है। मां और बेटी को ससुराल वालों ने दहेज के लिए मार डाला। घटना रामपुर के हाजीपुरा इलाके की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन घटना ते बाद से फिलाहल आरोपी फरार हैं। पुलिस ने कहा है कि मौजूदा सबूतों के आधार पर हमने शुरुआती जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

जानकारी के पीड़िता का नाम शबनम है। जिसका निकाह चार साल पहले ही हुआ है। दहेज की प्रताड़ना की वजह से शबनम अपने ससुराल वालों के साथ नहीं रहती थी। वह अपने मायके में रहती थी। लेकिन 18 सितंबर को शबनम को उसके ससुराल वालों ने बुलाया। शबनम जब वहां पहुंची तो पहले ससुराल वालों के साथ विवाद हुआ उसके बाद शबनम व 3 महीने की बेटी को जिंदा जला दिया गया। तीन महीने की बेटी के अलावा शबनम का एक तीन साल का बेटा भी है।

शबनम के परिवार वालों को इस बात की सूचना ससुराल वालों के पड़ोसियों से मिली। रामपुर एसपी अजय शर्मा ने बताया कि पीड़िता के भाई की शिकायत के बाद हत्या और दहेज का मामाल दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को अस्पताल भेजा गया है। 

टॅग्स :रामपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह