मां और उसकी 3 महीने की मासूम बेटी को एक साथ ससुराल वालों ने जलाया जिंदा, दहेज के लिये करते थे प्रताड़ित

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 19, 2019 09:59 IST2019-09-19T09:59:54+5:302019-09-19T09:59:54+5:30

घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की है। रामपुर एसपी अजय शर्मा ने बताया कि पीड़िता के भाई की शिकायत के बाद हत्या और दहेज का मामाल दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

UP Rampur woman and three-month old daughter burnt alive in-laws over demand for dowry | मां और उसकी 3 महीने की मासूम बेटी को एक साथ ससुराल वालों ने जलाया जिंदा, दहेज के लिये करते थे प्रताड़ित

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsशबनम के परिवार वालों को इस बात की सूचना ससुराल वालों के पड़ोसियों से मिली।तीन महीने की बेटी के अलावा शबनम का एक तीन साल का बेटा भी है।

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक महिला और उसकी तीन महीने की मासूम बेटी को जलाकर मार डालने की घटना सामने आई है। मां और बेटी को ससुराल वालों ने दहेज के लिए मार डाला। घटना रामपुर के हाजीपुरा इलाके की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन घटना ते बाद से फिलाहल आरोपी फरार हैं। पुलिस ने कहा है कि मौजूदा सबूतों के आधार पर हमने शुरुआती जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

जानकारी के पीड़िता का नाम शबनम है। जिसका निकाह चार साल पहले ही हुआ है। दहेज की प्रताड़ना की वजह से शबनम अपने ससुराल वालों के साथ नहीं रहती थी। वह अपने मायके में रहती थी। लेकिन 18 सितंबर को शबनम को उसके ससुराल वालों ने बुलाया। शबनम जब वहां पहुंची तो पहले ससुराल वालों के साथ विवाद हुआ उसके बाद शबनम व 3 महीने की बेटी को जिंदा जला दिया गया। तीन महीने की बेटी के अलावा शबनम का एक तीन साल का बेटा भी है।

शबनम के परिवार वालों को इस बात की सूचना ससुराल वालों के पड़ोसियों से मिली। रामपुर एसपी अजय शर्मा ने बताया कि पीड़िता के भाई की शिकायत के बाद हत्या और दहेज का मामाल दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को अस्पताल भेजा गया है। 

Web Title: UP Rampur woman and three-month old daughter burnt alive in-laws over demand for dowry

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे