लाइव न्यूज़ :

जौनपुर के प्रोफेसर ने की अश्लील डिमांड, पीड़िता ने घटना का बनाया वीडियो

By आजाद खान | Updated: May 27, 2023 11:53 IST

बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो पीड़ित छात्रा ने रिकॉर्ड किया है जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया भी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर गुरुवार से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक प्रोफेसर द्वारा कथित तौर पर एक छात्रा से अश्लील डिमांड करते हुए देखा गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई है।

लखनऊ:  सोशल मीडिया पर यूपी के जौनपुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कॉलेज के प्रोफेसर द्वारा कथित तौर पर एक छात्रा से अश्लील डिमांड करते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के जौनपुर के टीडी कॉलेज का है और वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि इसे पीड़ित छात्रा द्वारा बनाया गया है। 

गुरुवार रात से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है लेकिन इसका अभी तक इसका स्रोत सही से स्पष्ट नहीं हो पाया है। यही नहीं वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में न तो पुलिस को कोई शिकायत मिली है और न ही कॉलेज के प्रिंसिपल को इस सिलसिले में कोई शिकायत की गई है। हालांकि इन दावों की पुष्टी लोकमत हिंदी नहीं करता है।

क्या दिखा है वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में कथित तौर पर एक प्रोफेसर को देखा गया है जो एक छात्रा से बात कर रहा है। दावा है कि पीड़ित छात्रा ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया है जिसमें प्रोफेसर को छात्रा अश्लील डिमांड करते हुए सुना जा सकता है। प्रोफेसर द्वारा किए गए अश्लील डिमांड पर छात्रा को मना करते हुए भी सुना गया है। 

वीडियो में कथित तौर पर प्रोफेसर को छात्रा से तरह-तरह के वादे करते हुए सुना जा सकता है। हालांकि इस घटना के बाद प्रोफेसर का भी कोई बयान सामने नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर प्रोफेसर ने अश्लील डिमांड के बदले छात्रा को बीएड और टेट की परीक्षा में पास करने का भी वादा किया है। 

सोशल मीडिया यूजर्स ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 

बता दें कि वीडियो के वायरल होने के बाद पीड़ित छात्र या वीडियो में प्रोफेसर की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो प्रोफेसर कॉलेज में विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस से इसकी अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है और न ही कॉलेज प्रशासन से इस मामले में कोई कंप्लेन किया गया है। 

लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वे प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।  

 

 

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशजौनपुरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा