लाइव न्यूज़ :

यूपी: पुलिसवाले पर चला दी गोली, बदमाश भी घायल, एक भाग निकला

By भाषा | Updated: August 9, 2019 13:44 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के हरदोई के मंझिला थाना क्षेत्र में बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। एक पुलिसकर्मी के हाथ में भी गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए शाहाबाद सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। बदमाश का एक साथी भाग निकला।

यह मुठभेड़ कल शाम को हुई। पुलिस के मुताबिक थाना शाहबाद क्षेत्र में आंझी रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरूवार देर शाम को चेकिंग हो रही थी। तभी पुलिस को दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए । पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया लेकिन वे लोग मंझिला की तरफ भागे। इस पर वायरलेस से सूचना दी गई और मंझिला के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ आगे चेकिंग करने लगे। इसी बीच स्वाट टीम भी पहुंची।

मंझिला थाना क्षेत्र के टिकमपुर और मझिला गांव के पास दो बाइक सवार आते दिखे जिन्होंने पुलिस पर गोलीबारी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक युवक को गोली लगी और दूसरा भाग निकला। घायल युवक ने अपना नाम रुखसाद बताया है ।

बदमाशों की गोली मंझिला थानाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा के हाथ में लगी। सूचना पाकर एएसपी (पश्चिमी क्षेत्र) त्रिगुण बिषेन समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे । शर्मा तथा रुखसाद को इलाज़ के लिए सीएचसी शाहाबाद लाया गया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

एएसपी के मुताबिक, घायल बदमाश के पास से 25 हजार रुपये, एक टैबलेट, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। बताया जाता है कि उस पर शाहजहांपुर, सीतापुर, फर्रुखाबाद और हरदोई में गम्भीर वारदातों के दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज है। भागने में सफल रहे बदमाश की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल