‘मोटी और बदसूरत’ हो, नोरा फतेही बनो और जिम जाओ?, रोज 3 घंटे करो कसरत, पत्नी ने पति और ससुराल वालों पर किया केस, कहा- 6 माह पहले शादी की और 76 लाख किए खर्च

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2025 12:49 IST2025-08-21T12:48:19+5:302025-08-21T12:49:26+5:30

सहायक पुलिस आयुक्त सलोनी अग्रवाल ने पुष्टि की कि महिला थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

up police you fat and ugly become Nora Fatehi gym Exercise 3 hours daily wife files case against husband and in-laws not providing food and dowry harassment | ‘मोटी और बदसूरत’ हो, नोरा फतेही बनो और जिम जाओ?, रोज 3 घंटे करो कसरत, पत्नी ने पति और ससुराल वालों पर किया केस, कहा- 6 माह पहले शादी की और 76 लाख किए खर्च

सांकेतिक फोटो

Highlightsमहिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी छह महीने पहले हुई थी।महिला के परिवार ने शादी पर 76 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किये थे। पति और ससुराल के लोग दहेज के लिए परेशान करते थे।

गाजियाबादः गाजियाबाद जिले में एक अजीबोगरीब मामले में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही की तरह दिखने के लिए जबरन घंटों तक सख्त व्यायाम कराने और इससे इनकार करने पर खाना नहीं देने व दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी छह महीने पहले हुई थी।

उसके परिवार ने शादी पर 76 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किये थे। इसके बावजूद उसका पति और ससुराल के अन्य लोग उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसकी शारीरिक बनावट को लेकर लगातार ताने मारता था तथा वह उसे ‘‘मोटी और बदसूरत’’ भी कहता था। उसका पति एक सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षा का अध्यापक है।

शिकायत में कहा गया है कि उसका पति और ससुराल वाले उससे कथित तौर पर रोज़ाना तीन घंटे कसरत करने की मांग करते थे और अगर वह ऐसा नहीं करती तो उसे खाना नहीं देते थे। उसने अपने पति पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। सहायक पुलिस आयुक्त सलोनी अग्रवाल ने पुष्टि की कि महिला थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

उन्होंने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उसका पति और ससुराल वालों ने उसे तरह-तरह से परेशान किया। उसका पति उससे कहता था कि वह अपनी शारीरिक बनावट नोरा फतेही जैसी बनाये और वह उसके जैसी दिखे। इसके लिए उसे घंटों व्यायाम करने के लिए मजबूर किया जाता था।

और अगर वह व्यायाम करने से इनकार करती थी तो उसे खाना नहीं दिया जाता था।’’ उन्होंने बताया कि महिला ने यह भी दावा किया है कि उसका पति अक्सर इंटरनेट पर महिलाओं के ‘आपत्तिजनक वीडियो’ देखता था। वह अक्सर उससे मारपीट भी करता था। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Web Title: up police you fat and ugly become Nora Fatehi gym Exercise 3 hours daily wife files case against husband and in-laws not providing food and dowry harassment

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे